मोदी सरकार ने 14 खरीफ फसलों का MSP बढ़ाया, सूरजमुखी पर सबसे ज्यादा लाभ

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (CCEA) ने मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को मंजूरी दे दी है। सरकार ने इस बार सबसे बड़ी बढ़ोतरी सूरजमुखी के बीज में की है, जिसका भाव 622 बढ़ाकर 8,343 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। वहीं, कपास की एमएसपी में 557 रुपये का इजाफा किया गया है, जिससे अब इसकी नई कीमत 8,267 रुपये प्रति क्विंटल होगी।

धान की खेती करने वाले किसानों के लिए भी अच्छी खबर है; धान का समर्थन मूल्य 2,369 से बढ़ाकर 2,441 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। दालों की बात करें तो अरहर के दाम 450 और उड़द के दाम 400 रुपये प्रति क्विंटल बढ़े हैं। बजट 2018-19 की घोषणा के अनुरूप, यह नई कीमतें उत्पादन लागत का कम से कम 1.5 गुना सुनिश्चित करती हैं।

प्रमुख फसलों के नए रेट्स (प्रति क्विंटल)

फसल पिछला MSP (2025-26) नया MSP (2026-27) बढ़ोतरी
सूरजमुखी बीज ₹7,721 ₹8,343 ₹622
अरहर (तूर) ₹8,000 ₹8,450 ₹450
कपास (कॉटन) ₹7,710 ₹8,267 ₹557
धान ₹2,369 ₹2,441 ₹72
उड़द ₹7,800 ₹8,200 ₹400
बाजरा ₹2,775 ₹2,900 ₹125

Also Read: प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, कार्डियक अरेस्ट हुई मौत, पिपरा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.