MTV Splitsvilla 16 Winner: ‘प्यार का पावर’ पड़ा भारी, गुल्लू उर्फ कुशल तंवर-कायरा बने स्प्लिट्सविला X6 के विनर
Sandesh Wahak Digital Desk: युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय रियलिटी शो MTV Splitsvilla 16 (Splitsvilla X6) को आखिरकार अपने विजेता मिल गए हैं।
महीनों तक चले रोमांच, टकराव, ड्रामा और भावनात्मक उतार–चढ़ाव के बाद कुशल तंवर उर्फ गुल्लू और उनकी कनेक्शन कायरा अनु ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
ग्रैंड फिनाले में जबरदस्त मुकाबले और हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद गुल्लू और कायरा की जोड़ी ने साबित कर दिया कि इस सीजन में ‘प्यार का पावर’ सबसे भारी रहा। जीत के साथ ही इस कपल ने न सिर्फ खिताब जीता, बल्कि बड़ी प्राइज मनी भी अपने नाम की।
‘प्यार या पैसा’ थीम में प्यार की जीत
स्प्लिट्सविला 16 की थीम इस बार ‘प्यार या पैसा’ रखी गई थी। शो की शुरुआत 9 जनवरी 2026 को हुई थी और करीब पांच महीनों तक चले इस सफर में कंटेस्टेंट्स को रिश्तों, रणनीति और विश्वास की कठिन कसौटी से गुजरना पड़ा।

15 और 16 मई को दो हिस्सों में प्रसारित ग्रैंड फिनाले ने दर्शकों की उत्सुकता को चरम पर पहुंचा दिया।
फाइनल मुकाबले में गुल्लू–कायरा की जोड़ी का सामना योगेश रावत और रुरु ठाकुर से हुआ, लेकिन शानदार परफॉर्मेंस और मजबूत बॉन्डिंग के दम पर गुल्लू और कायरा ने बाजी मार ली।
ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये का इनाम
शो के होस्ट Sunny Leone और Karan Kundrra ने जैसे ही विनर की घोषणा की, दोनों की खुशी देखते ही बनती थी। विजेता जोड़ी को ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये की प्राइज मनी भी दी गई।
दर्शकों की वोटिंग ने बदला खेल
इस सीजन में मेकर्स ने एक बड़ा ट्विस्ट जोड़ते हुए ‘प्यार का पावर’ एलिमेंट पेश किया, जिसमें दर्शकों की वोटिंग भी निर्णायक बनी।
फैंस ने जियोहॉटस्टार ऐप पर जमकर गुल्लू और कायरा को सपोर्ट किया, जिसका सीधा फायदा उन्हें जीत के रूप में मिला।
विला में ‘मिसचीफ मेकर्स’ के तौर पर आईं Uorfi Javed और Nia Sharma के ट्विस्ट्स ने भी शो को आखिरी पल तक रोमांचक बनाए रखा।
नफरत, लव ट्रायंगल और मुश्किल टास्क्स को पीछे छोड़ते हुए अब कुशल तंवर उर्फ गुल्लू और कायरा अनु आधिकारिक तौर पर स्प्लिट्सविला X6 के किंग और क्वीन बन चुके हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस लगातार इस जोड़ी को बधाइयां दे रहे हैं।
Also Read: ‘मैं विजय से क्यों जलूंगा?’, तमिलनाडु चुनाव के बाद रजनीकांत ने तोड़ी चुप्पी

