Rajya Sabha Election 2026: गुजरात से राजस्थान तक 10 राज्यों की 24 सीटों पर चुनाव, उपचुनाव की तारीख भी घोषित

Sandesh Wahak Digital Desk: चुनाव आयोग ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों का ऐलान कर दिया है।

आयोग के मुताबिक, जून–जुलाई 2026 के बीच 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं, जिन पर चुनाव कराए जाएंगे। इसके साथ ही महाराष्ट्र और तमिलनाडु की दो सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की भी घोषणा की गई है।

कब होगा मतदान?

चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, राज्यसभा की इन खाली होने वाली सीटों के लिए 18 जून 2026 को मतदान होगा और उसी दिन नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।

  • नोटिफिकेशन जारी: 1 जून 2026
  • नामांकन की अंतिम तारीख: 8 जून 2026

इन सीटों पर मौजूदा सांसदों का कार्यकाल 21 जून से 19 जुलाई 2026 के बीच अलग-अलग तिथियों में समाप्त हो रहा है।

किन राज्यों में कितनी सीटों पर चुनाव?

घोषित कार्यक्रम के अनुसार, राज्यसभा चुनाव इस प्रकार होंगे—

  • आंध्र प्रदेश: 4 सीट
  • गुजरात: 4 सीट
  • कर्नाटक: 4 सीट
  • मध्य प्रदेश: 3 सीट
  • राजस्थान: 3 सीट
  • झारखंड: 2 सीट
  • मणिपुर: 1 सीट
  • मेघालय: 1 सीट
  • अरुणाचल प्रदेश: 1 सीट
  • मिजोरम: 1 सीट

दो सीटों पर उपचुनाव

चुनाव आयोग ने दो राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा की है—

  • महाराष्ट्र: सुनेत्रा पवार के इस्तीफे के बाद एक सीट पर उपचुनाव होगा। उनका कार्यकाल 4 जुलाई 2028 तक था, लेकिन विधायक बनने के बाद उन्होंने 6 मई को इस्तीफा दिया।
  • तमिलनाडु: AIADMK नेता सी. वी. शनमुगम के इस्तीफे के बाद एक सीट खाली हुई है। वह विधानसभा चुनाव जीतने के बाद 7 मई को राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। उनका कार्यकाल 29 जून 2028 तक था।

इन दोनों उपचुनावों के लिए भी 18 जून 2026 को ही मतदान और मतगणना कराई जाएगी।

चुनाव आयोग ने कहा है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाएगी और पूरी प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

Also Read: दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया फ्लाइट के इंजन में लगी आग, पायलटों ने सूझबूझ से सुरक्षित उतारे 160 यात्री

Get real time updates directly on you device, subscribe now.