Shah Rukh Khan King: प्रमोशन से पहले ही ‘किंग’ का जलवा, म्यूजिक डील से शाहरुख की फिल्म ने कमाए इतने करोड़
संबंधित खबरें
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड के बादशाह Shah Rukh Khan की अपकमिंग फिल्म ‘King’ रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड बना रही है।
अभी फिल्म का प्रमोशन शुरू भी नहीं हुआ है, लेकिन इसके म्यूजिक राइट्स की डील ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के ऑडियो राइट्स 45 करोड़ रुपये में बिके हैं, जो शाहरुख खान के करियर की अब तक की सबसे महंगी म्यूजिक डील मानी जा रही है।
फिल्म का निर्देशन Siddharth Anand कर रहे हैं और यह एक मेगा एक्शन एंटरटेनर बताई जा रही है।
‘किंग’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, खासकर इसलिए भी क्योंकि इस फिल्म से शाहरुख की बेटी Suhana Khan बड़े पर्दे पर अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं।
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘किंग’ के म्यूजिक राइट्स Zee Music Company ने खरीदे हैं।

इससे पहले भी जी म्यूजिक शाहरुख की फिल्म ‘रईस’ के म्यूजिक राइट्स हासिल कर चुका है, लेकिन ‘किंग’ की डील ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
फिल्म की कास्ट की बात करें तो शाहरुख और सुहाना के अलावा इसमें Deepika Padukone, Abhishek Bachchan, Jackie Shroff, Anil Kapoor, Arshad Warsi, Jaideep Ahlawat, Abhay Verma और Rani Mukerji जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं।
खास बात यह है कि फिल्म में अभिषेक बच्चन विलेन की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
गौरतलब है कि ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले ही फिल्म की कमाई और चर्चाओं ने यह साफ कर दिया है कि शाहरुख खान एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने की तैयारी में हैं।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.