ऋषभ पंत के हटते ही रेस शुरू, LSG कप्तानी के 3 सबसे बड़े दावेदार आए सामने

Sandesh Wahak Digital Desk: आईपीएल फ्रेंचाइज़ी Lucknow Super Giants (LSG) के सामने नया कप्तान चुनने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। टीम के मौजूदा कप्तान Rishabh Pant ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है।

आईपीएल 2025 से ठीक पहले उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन उनके नेतृत्व में LSG एक भी बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी।

ऋषभ पंत को लखनऊ फ्रेंचाइज़ी से 27 करोड़ रुपये मिलते हैं। कप्तानी छोड़ने के बाद यह अटकलें भी तेज हो गई हैं कि अगले सीजन से पहले LSG उन्हें रिलीज करने पर विचार कर सकती है।

ऐसे में सवाल उठता है—अब LSG का अगला कप्तान कौन होगा? आइए जानते हैं तीन सबसे बड़े दावेदारों के बारे में:

Rishabh Pant

एडन मार्करम

Aiden Markram LSG के लिए कप्तानी का मजबूत विकल्प माने जा रहे हैं। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका की टी20 टीम के मौजूदा कप्तान हैं।

उनकी अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप और 2026 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। इसके अलावा SA20 लीग में भी उन्हें कप्तानी का अच्छा अनुभव है, जो LSG के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

हार्दिक पांड्या

Hardik Pandya ने खुद को एक सफल कप्तान के रूप में पहले ही साबित किया है। 2022 में उनकी कप्तानी में Gujarat Titans ने आईपीएल खिताब जीता था।

हालांकि, Mumbai Indians के साथ उनके पिछले तीन सीजन अच्छे नहीं रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक मुंबई इंडियंस छोड़ने का मन बना चुके हैं और ऐसे में LSG के साथ ट्रेड की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

मिचेल मार्श

ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम के कप्तान Mitchell Marsh भी इस रेस में मजबूत दावेदार हैं। वह बतौर ओपनर बेहद आक्रामक बल्लेबाज़ माने जाते हैं।

आईपीएल 2026 में मार्श LSG के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे—13 मैचों में उन्होंने 563 रन बनाए। वहीं आईपीएल 2025 में उनका प्रदर्शन और भी शानदार रहा, जब उन्होंने 13 मुकाबलों में 627 रन ठोके।

इसके अलावा बिग बैश लीग में Perth Scorchers की कप्तानी का अनुभव भी उनके पक्ष में जाता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि LSG मैनेजमेंट किस खिलाड़ी पर भरोसा जताता है और कौन टीम को नए सिरे से सफलता की राह पर ले जाने की जिम्मेदारी संभालता है।

Also Read: GT vs RR Qualifier-2: गिल-सुदर्शन की आंधी में उड़ी राजस्थान की उम्मीदें, गुजरात ने फाइनल का कटाया टिकट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.