IPL 2026 Prize Money Distribution: चैंपियन RCB को 20 करोड़, वैभव सूर्यवंशी पर अवॉर्ड्स की बारिश, जानिए पूरी इनामी राशि
Sandesh Wahak Digital Desk: आईपीएल 2026 का रोमांचक फाइनल इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में यादगार बन गया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
शानदार गेंदबाजी और फिर विराट कोहली की मैच जिताऊ पारी की बदौलत RCB ने खिताब पर कब्जा जमाया।
फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम 155 रन ही बना सकी। जवाब में विराट कोहली ने 75 रनों की शानदार पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द फाइनल’ चुना गया।
चैंपियन RCB को मिले ₹20 करोड़
आईपीएल 2026 की विजेता बनने पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को ₹20 करोड़ की इनामी राशि मिली। यह RCB की लगातार दूसरी आईपीएल ट्रॉफी है।
वहीं, उपविजेता गुजरात टाइटंस को ₹12.5 करोड़ की पुरस्कार राशि दी गई।

वैभव सूर्यवंशी बने टूर्नामेंट के सुपरस्टार
इस सीजन के सबसे बड़े आकर्षण रहे वैभव सूर्यवंशी। उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया। वैभव ने ऑरेंज कैप के साथ-साथ कई बड़े व्यक्तिगत पुरस्कार अपने नाम किए।
उन्हें कुल मिलाकर ₹45 लाख की इनामी राशि और एक सिएरा कार प्रदान की गई।
IPL 2026 अवॉर्ड्स और प्राइज मनी
- विजेता: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – ₹20 करोड़
- उपविजेता: गुजरात टाइटंस – ₹12.5 करोड़
- प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: वैभव सूर्यवंशी – ₹15 लाख
- ऑरेंज कैप: वैभव सूर्यवंशी – ₹10 लाख
- पर्पल कैप: कगिसो रबाडा – ₹10 लाख
- इमर्जिंग प्लेयर: वैभव सूर्यवंशी – ₹10 लाख
- सबसे ज्यादा डॉट बॉल: मोहम्मद सिराज – ₹10 लाख
- सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी – सिएरा कार
- सबसे ज्यादा छक्के: वैभव सूर्यवंशी – ₹10 लाख
- सबसे ज्यादा चौके: साईं सुदर्शन – ₹10 लाख
- कैच ऑफ द सीजन: मनीष पांडे – ₹10 लाख
- प्लेयर ऑफ द फाइनल: विराट कोहली – ₹5 लाख
- पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड: ईडन गार्डन्स – ₹50 लाख
- पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड: धर्मशाला स्टेडियम – ₹25 लाख
फाइनल मुकाबले का पूरा हाल
टॉस जीतकर RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात के ओपनर शुभमन गिल 10 रन बनाकर आउट हुए, जबकि साईं सुदर्शन 12 रन पर पवेलियन लौट गए।
मध्यक्रम में वाशिंगटन सुंदर ने 50 रन की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने मजबूत शुरुआत दिलाई। हालांकि बीच में विकेट गिरे, लेकिन विराट कोहली अंत तक डटे रहे और 42 गेंदों में 75 रन बनाकर छक्के के साथ टीम को जीत दिलाई।
आईपीएल 2026 का यह सीजन न सिर्फ RCB के लिए ऐतिहासिक रहा, बल्कि वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा सितारों के उभार का भी गवाह बना।
Also Read: BCCI का बड़ा ऐलान, ऋतुराज गायकवाड़ की टीम इंडिया में एंट्री, मिली बड़ी जिम्मेदारी

