नई रिपोर्ट में खुलासा: शराब पीने वालों की संख्या बढ़ने में UP सबसे आगे

UP Alcohol Consumption: उत्तर प्रदेश में शराब पीने वाले पुरुषों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। UP Alcohol Report में सामने आए आंकड़ों के अनुसार राज्य में 15 वर्ष और उससे अधिक उम्र के पुरुषों के बीच शराब सेवन की प्रवृत्ति में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह वृद्धि देश के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा बताई जा रही है।

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-6) की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में शराब पीने वाले पुरुषों का आंकड़ा 14.5 प्रतिशत से बढ़कर 18.7 प्रतिशत पहुंच गया है। यानी कुछ वर्षों में 4.2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिलचस्प बात यह है कि जहां राष्ट्रीय स्तर पर शराब पीने वाले पुरुषों की संख्या में हल्की गिरावट आई है, वहीं उत्तर प्रदेश में इसका उल्टा रुझान देखने को मिला है।

 

गांवों में ज्यादा बढ़ा असर, महिलाओं के आंकड़े स्थिर

UP Alcohol Report बताती है कि शहरों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में शराब पीने वालों की संख्या अधिक तेजी से बढ़ी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि इससे हाई ब्लड शुगर, हाइपरटेंशन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा भी बढ़ सकता है।

वहीं महिलाओं के मामले में प्रदेश की स्थिति स्थिर बनी हुई है। पिछली रिपोर्ट में महिलाओं के बीच शराब सेवन का आंकड़ा 0.3 प्रतिशत था, जो नई रिपोर्ट में भी अपरिवर्तित रहा है।

इन राज्यों में सबसे ज्यादा शराब पीते हैं लोग

राष्ट्रीय स्तर पर शराब सेवन के मामले में अरुणाचल प्रदेश शीर्ष पर बना हुआ है। पुरुषों और महिलाओं दोनों वर्गों में यहां सबसे अधिक प्रतिशत दर्ज किया गया है।

पुरुषों में शराब सेवन के मामले में शीर्ष पांच राज्य:

  • अरुणाचल प्रदेश – 50.2%
  • तेलंगाना – 43.9%
  • सिक्किम – 42.2%
  • हिमाचल प्रदेश – 30.2%
  • उत्तराखंड – 27.2%

रिपोर्ट के आंकड़े संकेत देते हैं कि UP Alcohol Report में सामने आई यह बढ़ोतरी स्वास्थ्य और सामाजिक दोनों दृष्टि से चिंता का विषय बन सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि जागरूकता और नशा नियंत्रण से जुड़े प्रयासों को और मजबूत करने की जरूरत है।

Also Read: UP Panchayat Chunav की तारीख पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से माँगा जवाब

Get real time updates directly on you device, subscribe now.