Virat Kohli Replacement: ODI टीम में विराट कोहली की जगह कौन लेगा? ये खिलाड़ी हैं मजबूत दावेदार

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ा झटका सामने आया है। हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते विराट कोहली के अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर रहने की संभावना है।

हालांकि इसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन टीम में उनके रिप्लेसमेंट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

IPL 2026 के फाइनल में लगी चोट

विराट कोहली हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में खेलते नजर आए थे, जहां उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरा खिताब अपने नाम किया।

कोहली का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी शानदार रहा—उन्होंने पूरे सीजन में 675 रन बनाए और फाइनल में 75 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली।

हालांकि फाइनल मुकाबले के दौरान वह हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझते दिखे। बल्लेबाजी के बीच कई बार खेल रुका और फिजियो को मैदान पर आकर उनका इलाज करना पड़ा।

इसके बावजूद कोहली अंत तक डटे रहे और विजयी रन भी उन्हीं के बल्ले से आया। लेकिन चोट गंभीर बताई जा रही है और इसी कारण उनके अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहने की पुष्टि लगभग तय मानी जा रही है।

Virat Kohli Replacement

एक न्यूज़ एजेंसी से बातचीत में BCCI सूत्र ने भी संकेत दिए हैं कि कोहली इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।

कोहली का रिप्लेसमेंट कौन?

विराट कोहली के बाहर होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि ODI टीम में उनकी जगह कौन लेगा। फिलहाल चार खिलाड़ियों के नाम सबसे आगे चल रहे हैं:

  • यशस्वी जायसवाल
  • ऋतुराज गायकवाड़
  • देवदत्त पडिक्कल
  • तिलक वर्मा

यशस्वी जायसवाल भारत की पिछली वनडे सीरीज का हिस्सा थे, हालांकि उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल सका था।

वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ को पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में चुना गया था। ऐसे में चयनकर्ताओं के पास कई मजबूत विकल्प मौजूद हैं।

भारत का संभावित ODI स्क्वॉड

मौजूदा स्क्वॉड में शुभमन गिल, रोहित शर्मा*, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या*, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे शामिल हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ता विराट कोहली की गैरमौजूदगी में किस खिलाड़ी पर भरोसा जताते हैं।

Also Read: क्या क्रिकेट से खत्म नहीं हुई फिक्सिंग? ललित मोदी ने दिए चौंकाने वाले संकेत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.