Riteish Deshmukh Controversy: शिवाजी महाराज के नाम वाली टी-शर्ट पहनकर शराब पीने का आरोप, माफी मांगनी पड़ी
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के चर्चित अभिनेता रितेश देशमुख इन दिनों अपनी फिल्म राजा शिवाजी की सफलता का जश्न मना रहे हैं।
हाल ही में आयोजित सक्सेस पार्टी में अभिनेता सलमान खान भी शामिल हुए थे। हालांकि, इसी पार्टी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रितेश देशमुख विवादों में घिर गए।
वायरल वीडियो में रितेश, छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम वाली टी-शर्ट पहनकर डांस करते नजर आ रहे हैं। इसे लेकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने आपत्ति जताई और यहां तक आरोप लगा दिए कि अभिनेता शराब के नशे में थे।
विवाद बढ़ने के बाद रितेश देशमुख ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर मराठी भाषा में एक लंबा नोट साझा कर पूरे मामले पर सफाई दी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका किसी भी तरह से छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने का इरादा नहीं था।

अपने बयान में रितेश ने लिखा कि वह उस दिन फिल्म के प्रमोशनल कार्यक्रमों में व्यस्त थे और उसी दौरान पहनी गई टी-शर्ट में ही कार्यक्रम में पहुंच गए।
जल्दबाजी में टी-शर्ट बदलना उन्हें याद नहीं रहा, जिसे लेकर अब गलतफहमियां पैदा हो गईं।
अभिनेता ने शराब पीने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा, “मेरे बारे में जो यह कहा जा रहा है कि मैं नशे में था, वह पूरी तरह गलत है।
मैंने आज तक अपनी जिंदगी में कभी शराब नहीं पी है और न ही भविष्य में कभी पियूंगा।”
रितेश ने यह भी दावा किया कि जिस व्यक्ति ने वीडियो रिकॉर्ड कर उसे वायरल किया, उसे इस निजी कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया था।
यह कार्यक्रम केवल फिल्म से जुड़े कलाकारों, तकनीशियनों और पर्दे के पीछे काम करने वाले सहयोगियों के लिए रखा गया था, जिन्होंने फिल्म राजा शिवाजी के लिए करीब साढ़े तीन साल तक मेहनत की।
अपने नोट के अंत में रितेश देशमुख ने कहा कि यदि उनकी किसी भी हरकत से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो वह इसके लिए दिल से माफी मांगते हैं।
उन्होंने लिखा कि छत्रपति शिवाजी महाराज उनके लिए श्रद्धा, प्रेरणा और स्वाभिमान का प्रतीक हैं और उनके प्रति सम्मान हमेशा बना रहेगा।
रितेश ने अपने संदेश का समापन “जय शिवराय” के साथ किया।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.