इस शहर में बनेगी भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग! Global City Project पर चल रहा काम

Global City Project: भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग का रिकॉर्ड जल्द ही मुंबई से छिन सकता है। हरियाणा सरकार के महत्वाकांक्षी Global City Project के तहत गुरुग्राम में एक सुपर टॉल टावर बनाने की तैयारी चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस टावर की ऊंचाई 620 से 700 मीटर के बीच हो सकती है, जो इसे देश की सबसे ऊंची इमारत बना सकती है।

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे के पास करीब 1,000 एकड़ में विकसित हो रही Global City को इंटरनेशनल बिजनेस और निवेश का बड़ा केंद्र बनाने की योजना है। इसी प्रोजेक्ट के तहत इस गगनचुंबी टावर का प्रस्ताव रखा गया है।

मुंबई का रिकॉर्ड टूट सकता है

फिलहाल भारत की सबसे ऊंची इमारत मुंबई की Palais Royale है, जिसकी ऊंचाई करीब 320 मीटर है। अगर गुरुग्राम का यह टावर बनता है, तो यह मौजूदा रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ देगा।

इस बिल्डिंग में ऑफिस, होटल, शॉपिंग स्पेस, कॉन्फ्रेंस सेंटर और दूसरी आधुनिक सुविधाएं हो सकती हैं। यानी यह सिर्फ एक टावर नहीं, बल्कि अपने आप में एक बड़ा बिजनेस हब होगा।

रोजगार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा

सरकार को उम्मीद है कि इस प्रोजेक्ट (Global City Project) से बड़ी कंपनियां गुरुग्राम की ओर आकर्षित होंगी। इससे निवेश बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर बनेंगे और रियल एस्टेट सेक्टर को भी फायदा मिलेगा।

हालांकि फिलहाल यह योजना शुरुआती चरण में है। डिजाइन, मंजूरी और डेवलपर चयन जैसी प्रक्रियाएं अभी बाकी हैं। लेकिन अगर यह प्रोजेक्ट जमीन पर उतरता है, तो गुरुग्राम की पहचान देश के सबसे आधुनिक और प्रमुख बिजनेस शहरों में और मजबूत हो जाएगी।

Also Read:

Get real time updates directly on you device, subscribe now.