Elon Musk ने रचा इतिहास! SpaceX की लिस्टिंग के बाद बने दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर

SpaceX IPO Listing: : दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपति एलन मस्क (Elon Musk) ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उनकी स्पेस टेक्नोलॉजी कंपनी SpaceX की रिकॉर्डतोड़ शेयर बाजार लिस्टिंग के बाद मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर (1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक संपत्ति वाले व्यक्ति) बन गए हैं।

SpaceX का शेयर शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार Nasdaq पर 135 डॉलर के इश्यू प्राइस के मुकाबले 150 डॉलर पर लिस्ट हुआ, यानी निवेशकों को शुरुआत में ही करीब 11 फीसदी का प्रीमियम मिला।

SpaceX की इस ऐतिहासिक लिस्टिंग के साथ कंपनी का मार्केट कैप लगभग 1.96 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआती कारोबार में कंपनी का वैल्यूएशन 2 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को भी पार कर गया, जिससे यह दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में शामिल हो गई।

एलन मस्क (Elon Musk) की कुल संपत्ति भी इस उछाल के साथ 1 ट्रिलियन डॉलर से ऊपर पहुंच गई। Forbes, Bloomberg और कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों ने उन्हें दुनिया का पहला ट्रिलियनेयर बताया है। SpaceX में उनकी बड़ी हिस्सेदारी ने उनकी नेटवर्थ को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।

इतिहास का सबसे बड़ा IPO

SpaceX का आईपीओ वॉल स्ट्रीट के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ माना जा रहा है। कंपनी ने करीब 75 अरब डॉलर जुटाए और निवेशकों की मांग इतनी अधिक रही कि यह इश्यू कई गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ।

दिलचस्प बात यह है कि SpaceX अभी भी मुनाफे में नहीं है। कंपनी को पिछले वित्तीय वर्ष में अरबों डॉलर का परिचालन घाटा हुआ था। इसके बावजूद निवेशकों ने कंपनी के भविष्य, Starlink नेटवर्क, AI कारोबार और अंतरिक्ष तकनीक में उसकी मजबूत पकड़ को देखते हुए जमकर निवेश किया।

SpaceX के दम पर बदली दौलत की दुनिया

रॉकेट लॉन्च, सैटेलाइट इंटरनेट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अंतरिक्ष मिशनों पर दांव लगाने वाली SpaceX ने न सिर्फ शेयर बाजार में रिकॉर्ड बनाया, बल्कि एलन मस्क को भी इतिहास के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में स्थापित कर दिया। अब मस्क की संपत्ति दुनिया के दूसरे सबसे अमीर अरबपतियों से कई गुना अधिक हो चुकी है।

Also Read: अमेरिकी कंपनी Opendoor ने भारत में समेटा कारोबार, सैकड़ों कर्मचारियों की नौकरी पर संकट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.