राम मंदिर दान घोटाला पर भावुक हुए धीरेंद्र शास्त्री, बोले- ये आधुनिक रावण हैं, इन्हें मिलेगा भगवान का महादंड
Sandesh Wahak Digital Desk: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे और दान राशि में हुई कथित धोखाधड़ी के मामले ने देश से लेकर विदेश तक हड़कंप मचा दिया है। इस संवेदनशील मुद्दे पर इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में हनुमंत कथा कर रहे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने तीखा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण को करोड़ों सनातनी आस्थावानों की श्रद्धा की चोरी करार दिया है। बाबा बागेश्वर ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि इस महापाप को अंजाम देने वाले कलयुगी रावणों को कानून तो सजा देगा ही, लेकिन वे प्रभु श्रीराम के महादंड से भी नहीं बच पाएंगे।
दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया, जहाँ हिंदू संस्कृति की भी गहरी जड़ें हैं, वहाँ मंच से बोलते हुए धीरेंद्र शास्त्री काफी भावुक दिखे। उन्होंने इस घटनाक्रम की तुलना त्रेतायुग के कालखंड से करते हुए कहा, ये भी रावण ही हैं, बस इनका स्वरूप बदल गया है। रावण ने केवल माता सीता का हरण किया था, तो उसके पूरे कुल का सर्वनाश हो गया। इन लोगों ने तो रामलला के दरबार से करोड़ों भक्तों का अटूट विश्वास और श्रद्धा चुराई है। उन्होंने यूपी सरकार की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि जांच के दायरे में आने वाले बाकी चेहरे भी जल्द बेनकाब होंगे।
#WATCH | Jakarta, Indonesia: On the alleged Ayodhya Ram Mandir donations embezzlement issue, Bageshwar Dham Peethadhish Dhirendra Krishna Shastri says, "Ravana only abducted Mata Janaki, but the faith of lakhs of people has been stolen from the Ram Mandir donation box… I… pic.twitter.com/WZcF1tq7G2
— ANI (@ANI) June 26, 2026
एसआईटी जांच के बाद एफआईआर
इस बीच, उत्तर प्रदेश प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के दानपात्रों और रसीदों में हेराफेरी की शिकायत मिलते ही योगी सरकार ने 13 जून को लखनऊ मंडल के कमिश्नर विजय विश्वास पंत की अगुवाई में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। एसआईटी की शुरुआती जांच रिपोर्ट शासन को सौंपे जाने के तुरंत बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुकदमा दर्ज किया और इस घोटाले में शामिल सभी 8 नामजद आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
Also Read: Salman Khan छोड़ेंगे गैलेक्सी अपार्टमेंट! 6 मंजिला सी-फेसिंग घर का काम हुआ शुरू

