‘मोदी जी, मोदी जी’ कहती है नन्ही इवारा, सुनील शेट्टी ने सुनाया भावुक किस्सा

Bollywood News: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने एक भावुक और दिलचस्प किस्सा साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी 15 महीने की नातिन इवारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास लगाव रखती है।

सुनील शेट्टी के मुताबिक, उनकी नन्ही नातिन हर सुबह पीएम मोदी की तस्वीर पर लड्डू चढ़ाती है और उन्हें प्यार से याद करती है।

एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने बताया कि उनकी बेटी अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल की बेटी इवारा को पहली बार एक नैनी ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के बारे में बताया था।

इसके बाद से ही इवारा का व्यवहार सबको हैरान कर रहा है।

सुनील शेट्टी ने कहा, “आप मानेंगे नहीं, मेरी नातिन अभी सिर्फ 15 महीने की है। हर सुबह वह साईं बाबा की एक किताब खोलती है, जिसमें मोदी जी की तस्वीर भी है।

तस्वीर देखते ही वह ‘मोदी जी, मोदी जी’ कहती है। फिर गणपति जी की मूर्ति के पास से मिठाई उठाकर उस तस्वीर को भोग के रूप में चढ़ा देती है। न मैंने उसे ऐसा करने को कहा, न ही उसकी मां ने।”

उन्होंने यह भी साफ किया कि परिवार में किसी ने जानबूझकर इवारा के सामने पीएम मोदी को लेकर कोई चर्चा नहीं की है। सुनील शेट्टी के अनुसार, “नैनी ने बस एक बार उनका नाम लिया था।

Sunil Shetty

इसके बाद जो हो रहा है, वह पूरी तरह से इवारा की अपनी भावना है। इसमें कुछ तो जादुई है।”

सुनील शेट्टी ने आगे कहा कि वह खुद भी पीएम मोदी के व्यक्तित्व से काफी प्रभावित रहे हैं। “मैं किसी पार्टी की नहीं, एक लीडर की बात करता हूं।

अगर कोई नेता मुझे प्रेरित करता है, तो वह करता है। जितना प्यार मैं अपने देश से करता हूं, उतना ही सम्मान उस शख्सियत के लिए भी है”।

गौरतलब है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने शादी के बाद मार्च 2025 में बेटी इवारा का स्वागत किया था।

सुनील शेट्टी अपनी नातिन के बेहद करीब हैं और अक्सर इंटरव्यू में उनसे जुड़े किस्से साझा करते रहते हैं।

Also Read: Salman Khan छोड़ेंगे गैलेक्सी अपार्टमेंट! 6 मंजिला सी-फेसिंग घर का काम हुआ शुरू

Get real time updates directly on you device, subscribe now.