‘पैरों में गिरीं कश्मीरा, रो-रोकर मांगी माफी…’, सुनीता आहूजा ने बताया कैसे सुधरा कृष्णा अभिषेक संग रिश्ता

Entertainment News: अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं।

अपनी बेबाक राय के लिए पहचानी जाने वाली सुनीता ने हाल ही में खुलासा किया कि कैसे उनके भांजे कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह के साथ वर्षों पुराना पारिवारिक विवाद खत्म हुआ।

सुनीता ने बताया कि कश्मीरा शाह उनके पैरों में गिरकर रो-रोकर माफी मांगने लगी थीं, जिसके बाद उनका दिल पसीज गया और रिश्तों में आई दरार दूर हो सकी।

सुनीता आहूजा इन दिनों एकता कपूर के रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में नजर आ रही हैं। शो के दौरान बातचीत में उन्होंने यह भावुक किस्सा साझा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सुनीता ने बताया कि गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के परिवारों के बीच करीब 14 साल से मतभेद चल रहे थे। इस दौरान दोनों परिवारों के बीच बातचीत तक बंद हो गई थी।

Sunita Ahuja

हाल ही में कॉमेडी शो ‘लाफ्टर शेफ’ के सेट पर जब सुनीता की मुलाकात कृष्णा और कश्मीरा से हुई, तो लंबे समय से चला आ रहा विवाद खत्म हो गया।

सुनीता आहूजा ने कहा, “मैंने कृष्णा को पाल-पोसकर बड़ा किया है। नौ साल तक मैंने उनके बच्चों को नहीं देखा था। जब मैं शो में गई, तो कृष्णा से पैचअप हो गया।

कश्मीरा मेरे पैरों में गिर पड़ी और रोते हुए मुझसे माफी मांगने लगी। उसने कहा कि उससे गलती हो गई है। उस पल मैं भी रो पड़ी, क्योंकि 14 साल बाद हम आमने-सामने थे।”

सुनीता ने यह भी कहा कि कश्मीरा दिल की अच्छी हैं और उस भावुक पल ने सारे गिले-शिकवे खत्म कर दिए। अब दोनों परिवारों के रिश्ते सामान्य हो चुके हैं।

गौरतलब है कि ‘लॉक अप सीजन 2’ को इस बार रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं। शो में सुनीता आहूजा के साथ आकांक्षा चमोला, हर्षद चोपड़ा, राम कपूर सहित कुल 14 कंटेस्टेंट हिस्सा ले रहे हैं।

Also Read: Gaurav-Akanksha Divorce: ‘लॉकअप 2’ में खुलासा… आकांक्षा ने बताया क्यों टूट रहा है गौरव खन्ना से रिश्ता

Get real time updates directly on you device, subscribe now.