इंडियन आर्मी अग्निवीर के नतीजे जल्द हो सकते हैं जारी, joinindianarmy.nic.in पर ऐसे करें चेक

Agniveer 2026 Result: अगर आपने भी इस साल इंडियन आर्मी में शामिल होने का सपना देखा है और अग्निवीर भर्ती 2026 के तहत फेज-2 कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) दिया है, तो आपके लिए राहत भरी खबर है। लंबे इंतजार के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि जुलाई के पहले हफ्ते में मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। लाखों युवाओं की नजरें अब सिर्फ एक ही सवाल पर टिकी हैं—क्या इस बार उनका नाम लिस्ट में होगा?

कब आएगा अग्निवीर CEE का रिजल्ट

इस साल अग्निवीर भर्ती परीक्षा 1 जून से 12 जून 2026 के बीच देशभर के कई केंद्रों पर आयोजित हुई थी। हालांकि सेना की ओर से अभी रिजल्ट की कोई तय तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो नतीजे आमतौर पर कामकाजी समय में ही जारी होते हैं। ऐसे में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे के बीच किसी भी समय मेरिट लिस्ट अपलोड होने की संभावना है।

मेरिट लिस्ट कैसे और कहां देखें

रिजल्ट जारी होते ही उम्मीदवार joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर जाकर “Agniveer” सेक्शन में ‘Final Result’ विकल्प चुनकर अपनी ARO और ट्रेड के अनुसार पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। पीडीएफ में रोल नंबर सर्च कर आप अपना स्टेटस आसानी से देख पाएंगे।

इंडियन आर्मी अग्निवीर CEE के लिए कोई ऑफिशियल कट-ऑफ जारी नहीं करती। चयन पूरी तरह ARO और ट्रेड के अनुसार मेरिट लिस्ट पर आधारित होता है, जिसमें केवल पास हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर होते हैं।

मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद भी चयन अंतिम नहीं होता। इसके बाद फिजिकल फिटनेस टेस्ट, फिजिकल मेजरमेंट और मेडिकल जांच होती है। दौड़, पुल-अप्स और मेडिकल मानकों पर खरा उतरना जरूरी होता है।

जरूरी जानकारी 

उम्मीदवार अभी से अपने सभी जरूरी दस्तावेज जैसे शैक्षिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और अन्य सर्टिफिकेट तैयार रखें। किसी भी तरह की कमी सीधे डिसक्वालिफिकेशन का कारण बन सकती है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.