‘असली डॉक्टर बन जाओ, पेपर लीक है…’, NEET कंट्रोवर्सी पर समय रैना का तंज
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Entertainment News: कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं।
उनके शो इंडियाज गॉट लेटेंट के दूसरे सीजन के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने नीट (NEET) पेपर लीक विवाद पर हल्के-फुल्के अंदाज में तंज कसा, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस एपिसोड में हर्ष लिंबाचिया, कीकू शारदा और चंदन प्रभाकर बतौर गेस्ट नजर आए। शो के दौरान जेनी नाम की एक फीमेल कंटेस्टेंट ने अपनी सिंगिंग परफॉर्मेंस दी।
परफॉर्मेंस के बाद जेनी ने बताया कि वह होम्योपैथी की पढ़ाई कर रही हैं और कम अटेंडेंस की वजह से उन्हें अगले ही दिन मुंबई से लौटकर कॉलेज जाना होगा।
जेनी की बात सुनकर समय रैना ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें होम्योपैथी की जगह एलोपैथी पढ़नी चाहिए।

इसी बातचीत के दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में नीट पेपर लीक विवाद का जिक्र करते हुए कहा, “आप असली डॉक्टर क्यों नहीं बन जातीं? अभी तो पेपर भी लीक हो गए हैं।”
समय की इस टिप्पणी पर स्टूडियो में मौजूद सभी लोग हंस पड़े।
समय रैना की यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
कई यूजर्स का कहना है कि समय ने कॉमेडी के जरिए एक गंभीर मुद्दे पर अपनी बात रखी है। एक यूजर ने लिखा, “कुछ सेलेब्स में सच बोलने की हिम्मत होती है।”
गौरतलब है कि इंडियाज गॉट लेटेंट के पहले सीजन में हुई कंट्रोवर्सी के बाद समय रैना ने दूसरे सीजन के साथ दमदार वापसी की है।
सीजन 2 के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी की मौजूदगी ने शो को और चर्चा में ला दिया।
फिलहाल, शो को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और समय रैना एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.