Akshay New Movie: अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की 9वीं फिल्म का टाइटल लॉक, ‘Wicked Sunny’ से करेंगे धमाका
Bollywood News: बॉलीवुड की सबसे सफल एक्टर–डायरेक्टर जोड़ियों में शामिल अक्षय कुमार और प्रियदर्शन एक बार फिर साथ आने के लिए तैयार हैं।
दोनों की बहुप्रतीक्षित 9वीं फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नई फिल्म का टाइटल ‘Wicked Sunny’ फाइनल कर दिया गया है।
अब तक अक्षय कुमार और प्रियदर्शन साथ में 7 फिल्में कर चुके हैं, जबकि उनकी दो फिल्में पाइपलाइन में हैं।
इनमें से एक फिल्म ‘हैवान’ है, जबकि दूसरी अनटाइटल्ड फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी। अब इस प्रोजेक्ट के नाम से पर्दा उठ चुका है।
22 साल पुराना कनेक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘Wicked Sunny’ नाम के पीछे 22 साल पुराना कनेक्शन भी है। यह वही थीम म्यूजिक था।
जो साल 2004 में आई फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में अक्षय कुमार के सीन के दौरान बजता था। आज भी यह थीम दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है।
बताया जा रहा है कि ‘Wicked Sunny’ में अक्षय कुमार एक बिल्कुल नए और अलग कॉमिक अंदाज में नजर आएंगे। यह किरदार उनकी हालिया कॉमेडी फिल्मों से अलग होगा और पूरी तरह मस्ती व हास्य से भरपूर रहेगा।
दिसंबर से शुरू होगी शूटिंग
‘Wicked Sunny’ एक कॉमिक थ्रिलर फिल्म होगी, जिसे प्रियदर्शन ने रोहन शंकर के साथ मिलकर लिखा है।
फिल्म को टिप्स फिल्म्स प्रोड्यूस करेगी और इसकी शूटिंग इस साल दिसंबर से शुरू होने की उम्मीद है।
वहीं, अक्षय–प्रियदर्शन की आठवीं फिल्म ‘हैवान’ 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Also Read: 1200 करोड़ी ‘वाराणसी’ के सेट से लीक हुई तस्वीर! श्रीराम के अवतार में दिखे महेश बाबू

