योगी कैबिनेट की बैठक, होमगार्ड को कैशलेस इलाज, स्टार्टअप नीति समेत 21 प्रस्तावों पर फैसला

UP Cabinet: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत मिलने वाली है। योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली कैबिनेट सरकार सोमवार को अहम बैठक करने जा रही है। इस बैठक में 21 से अधिक प्रस्तावों पर फैसला हो सकता है। इनमें होमगार्डों को कैशलेस इलाज, नई स्टार्टअप नीति और अन्य सामाजिक सुरक्षा से जुड़े प्रस्ताव शामिल हैं। बैठक के बाद मंत्रिसमूह की भी बैठक होगी, जिसमें आगामी छह महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंत्रियों को सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए जा सकते हैं।

1.60 लाख होमगार्ड को मिलेगा कैशलेस इलाज

कैबिनेट के प्रस्ताव के अनुसार होमगार्डों को 5 लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी। फिलहाल प्रदेश में करीब 1.18 लाख होमगार्ड कार्यरत हैं और 41 हजार से अधिक की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस तरह कुल 1.60 लाख से ज्यादा होमगार्ड और उनके आश्रित इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।

स्टार्टअप नीति और नाम परिवर्तन का प्रस्ताव

कैबिनेट प्रदेश में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए नई स्टार्टअप नीति को मंजूरी दे सकती है। इसके तहत नए स्टार्टअप्स को सब्सिडी और कई तरह की रियायतें मिलेंगी। इसके अलावा शाहजहांपुर के जलालाबाद कस्बे का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। तीन जिलों में नए विश्वविद्यालय खोलने का प्रस्ताव भी एजेंडे में है।

शिक्षकों-कर्मचारियों को बीमा सुरक्षा

बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षकों और कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए State Bank of India के साथ एमओयू करेगा। State Bank of India Official Website

इस योजना से 10 लाख से अधिक स्थायी और संविदा शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइयां और कर्मचारी लाभान्वित होंगे। 8 जुलाई को वाराणसी में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में एमओयू किया जाएगा। स्थायी कर्मियों को 1 करोड़ तक दुर्घटना बीमा और संविदा कर्मियों को 30 लाख तक का बीमा कवर मिलेगा। अनहोनी की स्थिति में बच्चों की शिक्षा और बेटियों की शादी के लिए एडऑन कवर भी दिया जाएगा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.