Bareilly News: मारपीट, रंगदारी और धार्मिक नारे लगवाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
Bareilly News: बरेली के कैंट थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर धार्मिक नारे लगवाकर वीडियो वायरल करने, रंगदारी व मारपीट के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 29 मार्च 2026 को सदर बाजार निवासी विजेंद्र ने कैंट थाने में तहरीर दी थी।
शिकायत में आरोप लगाया गया था कि ऋषभ ठाकुर और उसके कुछ साथियों ने शोएब अली के साथ गाली-गलौज और चप्पलों से मारपीट की।
आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर 7,000 रुपये नकद और 2,000 रुपये मोबाइल ट्रांजैक्शन के जरिए वसूले।
इसके बाद धार्मिक नारे लगवाते हुए घटना का वीडियो बनाया गया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर सनसनी फैलाने का प्रयास किया गया।
इस मामले में कैंट थाने में मु.अ.सं. 153/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि 10 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक राजीव पटेल और उनकी टीम ने उज्ज्वल कॉलोनी के सामने स्थित मैदान से भारत यादव (23 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय करन, निवासी ग्राम चैत गोटिया, थाना कैंट, बरेली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इस मामले में वांछित चल रहा था।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कैंट थाने में मु.अ.सं. 241/2025 के तहत मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी के दौरान सुप्रीम कोर्ट और मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजीव पटेल, कांस्टेबल संदीप कुमार, कांस्टेबल अजय कुमार और आरक्षी वासु पंवार शामिल रहे।

