RRB Section Controller Recruitment 2026: रेलवे में 119 पदों पर भर्ती, 15 जुलाई से आवेदन शुरू
RRB Section Controller Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 14 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) होना जरूरी है। आयु सीमा 20 से 33 वर्ष तय की गई है। एससी/एसटी अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष और ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की छूट मिलेगी। यह पे लेवल-6 की नौकरी है, जिसमें शुरुआती वेतन 35,400 रुपये होगा। चयनित उम्मीदवारों को एल-2 मेडिकल स्टैंडर्ड भी पूरा करना होगा।
ऐसे होगी चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन सिंगल स्टेज कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), सीबैट (CBAT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा। सीबीटी परीक्षा में केवल गणित और रीजनिंग से जुड़े 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। इसमें 60 अंक एनालिटिकल एंड मैथ्स, 20 अंक लॉजिकल कैपेबिलिटी और 20 अंक मेंटल रीजनिंग के होंगे। सीबीटी के बाद रिक्तियों के आठ गुना उम्मीदवारों को सीबैट के लिए बुलाया जाएगा।
फीस, आवेदन प्रक्रिया और दूसरी भर्ती की जानकारी
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जबकि सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये शुल्क तय किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म का प्रिंट सुरक्षित रखना होगा।
इसके अलावा रेलवे में तकनीशियन ग्रेड-1 (सिग्नल) और तकनीशियन ग्रेड-III के कुल 6,557 पदों पर भी आवेदन जारी हैं। इसकी अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक है। इनमें ग्रेड-1 के 323 और ग्रेड-III के 6,242 पद शामिल हैं। आवेदन में संशोधन 1 से 10 अगस्त 2026 के बीच किया जा सकेगा। तकनीशियन भर्ती में भी इस बार केवल एक ही सीबीटी परीक्षा आयोजित की जाएगी।

