कलर्स के शो बरेली के बच्चन की स्टारकास्ट पहुँची नवाबों के शहर, लखनऊ में मनाया सफलता का जश्न

Lucknow News: अपनी गुदगुदाने वाली कॉमेडी, पारिवारिक मूल्यों और देसी तड़के से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा कलर्स टीवी का लोकप्रिय धारावाहिक ‘बरेली के बच्चन’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसी कड़ी में शो को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स और दर्शकों के प्यार का शुक्रिया अदा करने के लिए शो की मुख्य स्टारकास्ट लखनऊ पहुँची। नवाबों के शहर में प्रविष्ट मिश्रा, रमनीक कटारिया, अंश मनुजा और सचिन जीत सिंह ने शिरकत की। उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित इस शो के कलाकारों के लिए यह दौरा बेहद भावुक रहा, क्योंकि इस राज्य की संस्कृति ने ही शो की आत्मा को गढ़ा है।

कलर्स के शो बरेली के बच्चन की स्टारकास्ट पहुँची नवाबों के शहर, लखनऊ में मनाया सफलता का जश्न

 

लोग क्या कहेंगे के फेर में फंसा बच्चन परिवार

शो की कहानी एक अनोखे ऑल मेल हाउसहोल्ड (सिर्फ पुरुषों वाले परिवार) यानी बच्चन परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जहाँ हर काम जुगाड़ और दोस्ती से चलता है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब कृष्णा (प्रविष्ट) एक अस्थायी इंतजाम के तहत संगम (रमनीक) को अपने घर की बहू बनाकर ले आता है।

अब शो में एक नया और मनोरंजक मोड़ आने वाला है, जहाँ संगम के ससुर दोनों की शादी को असली मानकर एक भव्य रिसेप्शन पार्टी देने की जिद पर अड़ गए हैं। कृष्णा और संगम इस बात से भली-भांति वाकिफ हैं कि उनका रिश्ता महज एक दिखावा है। ऐसे में अब दर्शकों के सामने यह बड़ा सस्पेंस होगा कि क्या यह नकली रिश्ता समाज के सामने टिक पाएगा या बच्चन परिवार का यह सीक्रेट सबके सामने आ जाएगा?

कलर्स के शो बरेली के बच्चन की स्टारकास्ट पहुँची नवाबों के शहर, लखनऊ में मनाया सफलता का जश्न

उत्तर प्रदेश से है एक्टर्स का खास कनेक्शन

लखनऊ दौरे को लेकर उत्साहित मुख्य अभिनेता प्रविष्ट मिश्रा ने कहा, मैं दर्शकों के प्यार के लिए बेहद आभारी हूँ। शो का आगामी ट्रैक लोग क्या कहेंगे के इर्द-गिर्द घूमता है, जिससे हर भारतीय परिवार खुद को जोड़कर देख सकता है। अपने होम स्टेट के शहर लखनऊ में शो की सफलता को सेलिब्रेट करना मेरे लिए बेहद गौरवशाली पल है।

वहीं, शो में बहू का किरदार निभा रहीं रमनीक कटारिया ने बताया, संगम सिर्फ एक रात रुकने के इरादे से इस घर में आई थी, लेकिन यहाँ के अनुभव अद्भुत हैं। लखनऊ की गर्माहट और यहाँ की संस्कृति बिल्कुल वैसी ही है, जिस पर हमारे शो की कहानी टिकी हुई है।

शो में ‘सतलुज’ का किरदार निभा रहे अंश मनुजा ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, मेरा किरदार परिवार का एंग्री यंग मैन है, जो हमेशा हकीकत की बात करता है। मैं खुद कानपुर से हूँ और यूपी मेरा होम स्टेट है, इसलिए शो को अपने राज्य के दर्शकों के बीच लाना मेरे लिए एक इमोशनल मोमेंट था।

अपने होमटाउन लौटे अभिनेता सचिन जीत सिंह (किरदार: माही) ने भावुक होते हुए कहा, ज़िंदगी का सर्कल आज पूरा हो गया। लखनऊ का लड़का होने के नाते अपने ही शहर में सुपरहिट शो के साथ लौटना गर्व की बात है। मेरा किरदार ‘माही’ आज की जनरेशन (Gen-Z) का प्रतिनिधित्व करता है, जो सोशल मीडिया और अपनी राय को लेकर बेहद मुखर है। लखनऊ से मिले इस प्यार को मैं कभी नहीं भूल पाऊँगा।

Also Read: Lucknow News: 55 दिनों में पैसा डबल करने वाले BG Wealth गैंग का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.