NICL Assistant Recruitment 2026: 500 पदों पर निकली भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन

NICL Assistant Recruitment 2026:  सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने 500 असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 18 जुलाई 2026 से 7 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में होगी। सबसे अधिक रिक्तियां महाराष्ट्र (57), तमिलनाडु (49), पश्चिम बंगाल (46), राजस्थान (36), केरल (35), गुजरात (34), उत्तर प्रदेश (24), दिल्ली (20) और बिहार (12) में हैं।

योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। जिस राज्य के लिए आवेदन किया जाएगा, वहां की क्षेत्रीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान भी अनिवार्य होगा। अंतिम चयन से पहले क्षेत्रीय भाषा की परीक्षा ली जाएगी।

1 जुलाई 2026 के अनुसार उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और क्षेत्रीय भाषा परीक्षा शामिल होगी। हालांकि अंतिम मेरिट केवल मुख्य परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

परीक्षा तिथि, शुल्क और आवेदन का तरीका

फेज-1 (प्रारंभिक) परीक्षा 27 अगस्त 2026 और फेज-2 (मुख्य) परीक्षा 30 अक्टूबर 2026 को होगी। प्रारंभिक परीक्षा में 100 प्रश्न (100 अंक) और मुख्य परीक्षा में 200 प्रश्न (200 अंक) पूछे जाएंगे। दोनों परीक्षाओं में प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

एससी, एसटी, PwBD और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा, जबकि अन्य सभी अभ्यर्थियों को 850 रुपये शुल्क देना होगा। उम्मीदवार NICL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। अंतिम सबमिट के बाद आवेदन में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

Also Read: अस्थमा में फेफड़ों के लिए कितने जरूरी हैं Vitamin A और D? जानिए क्या कहती है नई स्टडी 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.