कानपुर में STF का बड़ा एक्शन, 171 दुर्लभ कछुओं के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Kanpur News: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कानपुर से अंतरराज्यीय कछुआ तस्करी गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 171 भारतीय रूफ्ड टर्टल (Indian Roofed Turtle) बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जाहिद अली पुत्र मोहम्मद अली, निवासी ग्राम भटपुरा, थाना कमालगंज, जनपद फतेहगढ़ के रूप में हुई है। उसके पास से एक आधार कार्ड और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। यह कार्रवाई हरबंश मोहल थाना क्षेत्र स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास की गई।

कानपुर में STF का बड़ा एक्शन, 171 दुर्लभ कछुओं के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के रास्ते विदेश भेजे जाते थे कछुए

STF के मुताबिक, लंबे समय से प्रतिबंधित प्रजाति के कछुओं की तस्करी की सूचनाएं मिल रही थीं। जांच में सामने आया कि तस्कर पश्चिम बंगाल के कारोबारियों के संपर्क में थे। वहां से कछुओं को बांग्लादेश और म्यांमार के रास्ते चीन, हांगकांग और मलेशिया जैसे देशों तक पहुंचाया जाता था। सूचना मिलने पर STF और कानपुर वन विभाग की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत दर्ज हुआ केस

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फतेहगढ़ और आसपास के तालाबों व नदियों से स्थानीय तस्करों के माध्यम से कछुए इकट्ठा करता था और उन्हें बिहार तथा पश्चिम बंगाल में सप्लाई करता था। STF ने बताया कि इन कछुओं का अवैध कारोबार मांस, पालतू व्यापार और अन्य उद्देश्यों के लिए किया जाता है। आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Also Read: अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 8 श्रमिकों की मौत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.