गाजियाबाद में मालगाड़ी बेपटरी, दिल्ली रूट पर रेल यातायात ठप, 53 ट्रेनें हुईं प्रभावित
UP News: गाजियाबाद-नई दिल्ली रेलखंड पर मंगलवार को बड़ा रेल हादसा हो गया। एक मालगाड़ी के छह लदे हुए डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों की रेल सेवाएं प्रभावित हो गईं। हादसे के बाद रेलवे ने युद्धस्तर पर ट्रैक बहाली का काम शुरू कर दिया है। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
हादसे के चलते कुल 53 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इनमें 24 ट्रेनों का रूट बदला गया, 16 ट्रेनें रद्द, 5 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया, जबकि 8 ट्रेनों को रेगुलेट (देरी से चलाया) गया। बड़ी संख्या में रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली मंडल के डीआरएम, एडीआरएम समेत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। इंजीनियरिंग और ऑपरेशन टीमों ने पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने और ट्रैक को जल्द बहाल करने का काम शुरू कर दिया। दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।
53 ट्रेनें प्रभावित, जानिए किस पर क्या असर पड़ा
24 ट्रेनों का रूट बदला गया, जिनमें प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं-
- गोल्डन टेंपल मेल (12904)
- अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18238)
- महाबोधि एक्सप्रेस (12397)
- दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल (02569)
- श्रमजीवी एक्सप्रेस (12391)
- बिहार संपर्क क्रांति (12565)
- बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल (02563)
- के.वी. एक्सप्रेस (15127)
- श्रमशक्ति एक्सप्रेस (12451)
- पूर्वा एक्सप्रेस (12303)
- वैशाली एक्सप्रेस (15565)
- हावड़ा-नई दिल्ली दुरंतो (12273)
- लखनऊ मेल (12229)
- प्रयागराज एक्सप्रेस (12417)
- लखनऊ-नई दिल्ली एसी सुपरफास्ट (12429)
- शिवगंगा एक्सप्रेस (12559)
- अन्य डायवर्ट ट्रेनें:
- नंदा देवी एक्सप्रेस (12402)
- गोरखधाम एक्सप्रेस (12555)
- सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर (54474)
- तेजस राजधानी (12309)
- सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12393)
इन ट्रेनों का संचालन रोका या नियंत्रित किया गया
रेलवे ने कई ट्रेनों को अलग-अलग सेक्शन में रेगुलेट किया है, जिनमें प्रमुख हैं –
- पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (12801)
- लिच्छवी एक्सप्रेस (14005)
- हमसफर एक्सप्रेस (22437)
- रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस (12427)
- विक्रमशिला एक्सप्रेस (12367)
- सद्भावना एक्सप्रेस (14015)
- सप्तक्रांति एक्सप्रेस (12557)
- सुहेलदेव एक्सप्रेस (22419)
- पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल (05579)
- कोटद्वार-आनंद विहार मेल (14090)
ये ट्रेनें रद्द कर दी गईं
- 64437 गाजियाबाद-दिल्ली ईएमयू
- 64417 गाजियाबाद-दिल्ली मेमू
इसके अलावा गाजियाबाद, नई दिल्ली, दिल्ली, शाहिबाबाद और आसपास के सेक्शन में कई ईएमयू लोकल सेवाएं भी रद्द या आंशिक रूप से रद्द की गई हैं।
इन ट्रेनों का संचालन सामान्य रहेगा
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि कुछ ट्रेनों का संचालन उनके तय मार्ग पर ही होगा। इनमें प्रमुख हैं-
- किशनगंज-अमृतसर एक्सप्रेस
- बरेली-दिल्ली पैसेंजर
- रानीखेत एक्सप्रेस
- ऊंचाहार एक्सप्रेस
- अयोध्या-दिल्ली एक्सप्रेस
- ब्रह्मपुत्र मेल
- कालिंदी एक्सप्रेस
- फरक्का एक्सप्रेस
- पद्मावत एक्सप्रेस
- कैफियत एक्सप्रेस
- मसूरी एक्सप्रेस
- अलीगढ़-दिल्ली मेमू
- खुर्जा-शकूरबस्ती ईएमयू
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का लेटेस्ट स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट, NTES ऐप या रेलवे हेल्पलाइन से जरूर जांच लें, क्योंकि बहाली का कार्य जारी है और परिचालन में बदलाव संभव है।
Also Read: घर-घर कूड़ा उठाने का दावा फेल! करोड़ों लेने वाली LSA को नगर निगम की नोटिस

