‘दोषियों को मिले कड़ी सजा, छात्रों का भविष्य सुरक्षित रहेगा’, NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा बयान

Delhi News: संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को आयोजित एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NEET पेपर लीक मामले पर सरकार का रुख स्पष्ट किया।

उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी और पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत और पूरी तरह सुरक्षित परीक्षा प्रणाली विकसित की जाएगी।

उन्होंने दोहराया कि दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं

किरण रिजिजू के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी परीक्षा में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

13 आरोपी गिरफ्तार, री-एग्जाम भी कराया गया

बैठक में जानकारी दी गई कि NEET पेपर लीक मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सरकार ने प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा भी आयोजित कराई और परिणाम जारी करने में किसी प्रकार की देरी नहीं होने दी।

फुलप्रूफ परीक्षा प्रणाली बनाने पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भविष्य में पेपर लीक की किसी भी संभावना को खत्म करने के लिए परीक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत तथा फुलप्रूफ बनाया जाए।

सरकार का उद्देश्य है कि छात्रों का भरोसा परीक्षा प्रणाली पर बना रहे और उनकी मेहनत का सही मूल्यांकन सुनिश्चित हो।

Also Read: CJP के बाद अब किसानों का दिल्ली कूच, शंभू बॉर्डर सील, हाईवे बंद, भारी पुलिस बल तैनात

Get real time updates directly on you device, subscribe now.