लखनऊ में 15 साल की किशोरी को अगवा कर कार में गैंग रेप, बेरहमी से पीटा भी, हुए गिरफ्तार
Lucknow News: राजधानी में एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ हुई दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। सहेली के घर से लौट रही नौवीं कक्षा पढ़ने वाली लड़की को कार सवार तीन युवकों ने रास्ते में अगवा कर लिया। उसके बाद उन्होंने उसे एक कमरे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और विरोध करने पर बेरहमी से पीटा भी।
घटना सोमवार शाम Lucknow अलीगंज क्षेत्र की है। किशोरी मूल रूप से हरदोई की रहने वाली है और परिवार के साथ अलीगंज में किराए के मकान पर रहती थी। शाम करीब 7 बजे जब वह अकेली घर लौट रही थी, तभी तीनों ने 60 फीट रोड पर उसे जबरन कार में घसीट लिया। शोर मचाने पर मुंह दबा दिया गया। आरोपी उसे एक घंटे तक बंधक बनाए रखने के बाद सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए और जान से मारने की धमकी भी दी।
बदहवास हालत में घर पहुंचकर किशोरी ने पूरे परिवार को घटना बताई। देर रात परिजनों के साथ थाने पहुंचकर उसने FIR दर्ज कराई।
पुलिस ने तेजी से लिया एक्शन
पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर पूर्व मकान मालिक के बेटे जतिन बाजपेई, उसके दोस्त दीपक और तीसरे आरोपी विंध्यवासिनी पांडेय (प्रयागराज निवासी, LLB छात्र) को गिरफ्तार कर लिया। घटना जतिन के किराए के कमरे में ही हुई थी। पुलिस ने आरोपी की कार भी बरामद कर ली है।
सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों मुख्य आरोपियों को मंगलवार सुबह ही दबोच लिया गया। बाद में पूछताछ में तीसरे आरोपी का भी खुलासा हुआ।
आरोपियों का आपराधिक इतिहास
जतिन और दीपक के खिलाफ पहले भी अलग-अलग मुकदमें दर्ज हैं। जतिन पर 2021 में जुआ खेलने का केस है, जबकि दीपक पर 2026 में पत्नी से मारपीट का मामला दर्ज है।
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और पीड़िता को सुरक्षा व मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
Also Read: स्कूल वैन चालक ने चार साल की छात्रा से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

