सियासी मैदान में लौट रहे आकाश आनंद, हाथरस से BSP शुरू करेगी मिशन 2027 का अभियान

BSP in UP Election 2027: बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी अब चुनावी मैदान में अपनी सक्रियता बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी कड़ी में बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद (Akash Anand) एक बार फिर सक्रिय राजनीति में वापसी करते नजर आएंगे।

आकाश आनंद 10 अगस्त को हाथरस की सादाबाद विधानसभा सीट से बसपा के चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। यहां आयोजित होने वाली जनसभा में वह पार्टी के उम्मीदवार के नाम का ऐलान भी करेंगे। बताया जा रहा है कि सादाबाद सीट से अविन शर्मा को प्रत्याशी बनाया जा सकता है।

इसके अलावा आकाश आनंद का जेवर में भी कार्यक्रम प्रस्तावित है, हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा बाद में की जाएगी।

UP Election 2027 को लेकर BSP ने बढ़ाई तैयारी

बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी ने मंडलीय बैठकों के साथ-साथ बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की रणनीति बनाई है।

अब तक बसपा में विधानसभा उम्मीदवारों के नाम मंडलीय कोऑर्डिनेटर स्तर से घोषित किए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार पार्टी जनसभाओं के जरिए वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में प्रत्याशियों के नाम घोषित करने की तैयारी में है।

पार्टी का मानना है कि इस तरह उम्मीदवारों की घोषणा से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा और चुनावी तैयारियों को गति मिलेगी।

UP Election 2027 के लिए बसपा अब तक 10 उम्मीदवारों के नाम तय कर चुकी है। पार्टी ने हाल ही में आठ विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा की थी।

इन सीटों में भीखमपुर, अकबरपुर, सुल्तानपुर, पुरकाजी, सहारनपुर देहात, कानपुर देहात, मऊ गोहना और हापुड़ शामिल हैं।

खोई जमीन वापस पाने की कोशिश में बसपा

बसपा आगामी चुनाव में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। मायावती लगातार कानून-व्यवस्था, अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी समेत कई मुद्दों को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधती रही हैं।

पार्टी अब सर्वसमाज से जुड़े मुद्दों को उठाकर अपना जनाधार बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है। आकाश आनंद समेत अन्य नेताओं की सक्रियता बढ़ाकर बसपा चुनाव (UP Election 2027) से पहले संगठन और कार्यकर्ताओं को मजबूत करने की कोशिश करेगी।

Also Read: एक बयान… और संसद में मचा हंगामा, जानिए प्रियंका गांधी ने प्रह्लाद जोशी को लेकर ऐसा क्या कहा?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.