Akshay Kumar Film: ‘वेलकम 3’ की सफलता के बाद फिर साथ आएंगे अक्षय कुमार और अहमद खान, नई फिल्म पर बड़ा अपडेट

Bollywood News: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक बार फिर निर्देशक अहमद खान के साथ नई फिल्म में काम कर सकते हैं।

हाल ही में रिलीज हुई ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome 3) की सफलता के बाद दोनों के बीच नए प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत तेज हो गई है।

खुद अहमद खान ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों कई नए आइडियाज पर चर्चा कर रहे हैं।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अहमद खान ने कहा कि ‘वेलकम टू द जंगल’ को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद वह और अक्षय कुमार फिर से साथ काम करने की योजना बना रहे हैं।

उन्होंने बताया कि फिलहाल दोनों एक्शन-कॉमेडी, रोमांटिक एक्शन ड्रामा और पूरी तरह एक्शन फिल्म समेत कई अलग-अलग विषयों पर विचार कर रहे हैं।

स्क्रिप्ट पर चल रहा काम, जल्द होगा ऐलान

अहमद खान ने बताया कि अक्षय कुमार के पास भी एक नई स्क्रिप्ट है, जिस पर दोनों के बीच चर्चा हुई है।

फिलहाल, कहानी और शूटिंग शेड्यूल को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जैसे ही स्क्रिप्ट और डेट्स तय होंगी, नई फिल्म का आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा।

Akshay Kumar

अफवाहों पर भी दिया जवाब

पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें थीं कि अहमद खान, टाइगर श्रॉफ और शनाया कपूर के साथ एक जॉम्बी कॉमेडी फिल्म बना सकते हैं।

वहीं, ‘वेलकम 4’ को लेकर भी चर्चाएं चल रही थीं। इन अटकलों पर अहमद खान ने कहा कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता अक्षय कुमार के साथ अगली फिल्म है।

उन्होंने कहा, “अक्षय कुमार बेहद प्रोफेशनल कलाकार हैं। उनके साथ एक्शन, ड्रामा और मनोरंजन से भरपूर फिल्म बनाना हमेशा शानदार अनुभव होता है।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म ‘हैवान’ में नजर आएंगे, जिसमें उनका मुकाबला सैफ अली खान से होगा।

फिल्म का फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका है और इसे लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है।

Also Read: Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए कार्तिक आर्यन, CM राहत कोष में दिए 1 करोड़ रुपये

Get real time updates directly on you device, subscribe now.