आगरा एक्सप्रेसवे पर बसेगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में बनेगा इंडस्ट्रियल-लॉजिस्टिक्स हब

Lucknow News: लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) राजधानी के आगरा एक्सप्रेसवे के किनारे करीब 1035 एकड़ क्षेत्र में वशिष्ठ नगर योजना विकसित करेगा। यह परियोजना मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत तैयार की जाएगी। एलडीए ने इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। प्राधिकरण का कहना है कि इस योजना से उत्तर प्रदेश स्टेट कैपिटल रीजन में औद्योगिक, लॉजिस्टिक्स और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। साथ ही लखनऊ की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सप्लाई चेन से बेहतर कनेक्टिविटी भी स्थापित होगी।

आगरा एक्सप्रेसवे पर बसेगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में बनेगा इंडस्ट्रियल-लॉजिस्टिक्स हब
आगरा एक्सप्रेसवे पर बसेगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में बनेगा इंडस्ट्रियल-लॉजिस्टिक्स हब

रोजगार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा

एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि योजना का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। इसमें विश्वस्तरीय औद्योगिक अवसंरचना, आधुनिक लॉजिस्टिक्स हब, बेहतर सड़क नेटवर्क और पर्यावरण संतुलन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उनका कहना है कि इस परियोजना से बड़े पैमाने पर निजी निवेश आकर्षित होगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। योजना को भविष्य की औद्योगिक जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

इन गांवों की जमीन होगी शामिल

वशिष्ठ नगर योजना को आगरा एक्सप्रेसवे, मोहन रोड, लिंक एक्सप्रेसवे और वरुण विहार योजना से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा यहां अंतरराष्ट्रीय बस टर्मिनल भी विकसित करने की योजना है। एलडीए ने रेवरी, भलिया, गहलवारा, आदमपुर इंदवारा, बहरू और जलियामऊ गांवों की लगभग 1035 एकड़ भूमि चिन्हित की है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद किसानों की सहमति और अन्य निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत भूमि अधिग्रहण शुरू किया जाएगा। इस पर करीब 1328 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

Also Read: 5 साल में 557 करोड़ की विदेशी यात्रा कर चुके हैं PM Modi, सामने आया पाई-पाई का हिसाब 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.