Siddharthnagar News: नकली अंग्रेजी शराब के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामग्री बरामद

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर के बांसी में पुलिस, एसओजी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने नकली अंग्रेजी शराब के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है।

टीम ने डबल डेकर स्लीपर बस से 35,740 नकली ढक्कन, 4,900 QR कोड/सील रैपर और हरियाणा की 281 बोतल शराब बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, 9/10 अगस्त की रात मुखबिर की सूचना पर बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर प्रतापपुर के पास बस संख्या UP17 AT6415 को रोककर तलाशी ली गई।

बस से नकली शराब तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के अलावा 20 लीटर स्प्रिट अल्कोहल, सेंट की छह शीशियां, 65 खाली बोतलें और तीन मोबाइल फोन भी मिले।

हरियाणा से लाकर खपाने की थी तैयारी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राम प्रताप प्रजापति उर्फ गुरु प्रजापति (गोरखपुर), दीपक जायसवाल (नई दिल्ली) और जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव (संतकबीरनगर) के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने हरियाणा से सस्ते दामों पर शराब खरीदकर दूसरे स्थानों पर अधिक कीमत में बेचने की बात बताई।

Siddharthnagar News

पुलिस को आशंका है कि बरामद नकली ढक्कन और QR कोड के जरिए शराब को असली ब्रांड के नाम पर बाजार में खपाने की तैयारी थी।

शराब और सामग्री को मऊ, गोरखपुर और सिद्धार्थनगर के रास्ते लखनऊ ले जाया जा रहा था।

अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

बांसी थाने में मु0अ0सं0 148/26 के तहत BNS की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) और आबकारी अधिनियम की धारा 60, 63, 72 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार राम प्रताप उर्फ गुरु प्रजापति पूर्व के एक मामले में भी वांछित बताया गया है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने 20 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।

पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई नकली शराब के निर्माण और अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता है।

रिपोर्ट- ज़ाकिर खान

Also Read: Pratapgarh News: उमर अहमद के समर्थकों पर एक्शन, टोल प्लाजा के कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ाने-तोड़फोड़ का आरोप, FIR दर्ज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.