Siddharthnagar News: सादगी और परंपरागत तरीके से मनेगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त को होंगे कई कार्यक्रम

Siddharthnagar News: जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को सादगी और परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में बैठक हुई।

इसमें कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने बताया कि 15 अगस्त को सुबह 8 बजे कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके साथ ही सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और अन्य संस्थाओं में भी ध्वजारोहण होगा।

सरकारी भवनों और प्रमुख चौराहों पर 13 से 15 अगस्त तक सजावट और प्रकाश व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं।

सुबह 7 बजे स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसमें देशभक्ति के नारे, झंडा अभिवादन, राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत का आयोजन होगा।

रक्तदान से स्वच्छता अभियान तक कार्यक्रम

सुबह 10:30 बजे रक्तदान शिविर लगाया जाएगा, जबकि 11 बजे जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे। मलिन बस्तियों और ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।

Siddharthnagar News

मलिन बस्तियों में सुबह 11 बजे और ग्राम पंचायतों में 11:30 बजे सफाई अभियान के साथ स्वास्थ्य शिविर और ध्वजारोहण होगा।

खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे

खेल स्टेडियम में बालक-बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

स्कूलों में स्वतंत्रता संग्राम और शहीदों के जीवन पर नाटक, विचार गोष्ठी, वाद-विवाद, निबंध लेखन और प्रदर्शनी जैसी प्रतियोगिताएं होंगी।

बैठक में स्कूल चलो अभियान और साक्षरता बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर भी जोर दिया गया।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट- ज़ाकिर खान

Also Read: Siddharthnagar News: नकली अंग्रेजी शराब के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामग्री बरामद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.