‘हमें अमित शाह की राय नहीं चाहिए’, राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें

Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने छात्र आंदोलन और दिल्ली में पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह का कोई सामान्य भाषण नहीं सुनना चाहता। उनकी मांग है कि गृह मंत्री संसद में स्पष्ट करें कि 20 जुलाई को प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, कीलों वाले डंडों और पेलेट गन के इस्तेमाल का आदेश किसने दिया।

राहुल गांधी ने कहा कि अगर यह आदेश अमित शाह ने दिया था तो उन्हें इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। वहीं, अगर उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी तो यह उनकी अक्षमता है। दोनों परिस्थितियों में उन्होंने गृह मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की।

विपक्ष की तीन प्रमुख मांगें

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में विपक्ष की तीन मांगें गिनाईं। पहली, छात्रों पर बल प्रयोग और कथित गोलीबारी के आदेश को लेकर गृह मंत्री संसद में स्पष्ट जवाब दें। दूसरी, दिल्ली में छात्रों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश और युवाओं से माफी मांगें। तीसरी, अयोध्या राम मंदिर के चंदे और दान से जुड़े कथित हेराफेरी के मामले में सरकार जवाब दे।

उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ यह जानना चाहता है कि छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश किसने दिया और इसकी जिम्मेदारी किसकी है।

सरकार चर्चा को तैयार

इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि सरकार छात्र आंदोलन और पुलिस कार्रवाई के हर पहलू पर संसद में चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा था कि अमित शाह सदन में इस मुद्दे पर जवाब देंगे।

हालांकि, राहुल गांधी ने साफ किया कि सामान्य चर्चा से बात नहीं बनेगी। उनका कहना है कि पहले गृह मंत्री को बल प्रयोग की जिम्मेदारी और आदेश से जुड़े सवालों का स्पष्ट जवाब देना होगा। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के अन्य दल इन मुद्दों को लेकर संसद के मकर द्वार पर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

Also Read: योगी सरकार का बड़ा फैसला, हाउस-वाटर टैक्स के बकाएदारों को OTS से मिलेगी राहत 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.