Bareilly News: अवैध तमंचे के साथ बदमाश गिरफ्तार

Bareilly News: बरेली के थाना किला पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

थानाध्यक्ष अचल कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, वकार अहमद, पवन कृष्ण यादव, नौमित नागर और कांस्टेबल विशाल त्यागी की टीम 11 अगस्त को इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रघुवर दयाल रोड स्थित गंगा मंदिर के पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर घेराबंदी कर एक युवक को धर दबोचा। गिरफ्तार मोईन (उम्र 27 वर्ष) पुत्र शकील हसीन मियां का चौराहा, मोहल्ला हुसैनबाग, थाना किला, जिला बरेली का रहने वाला है।

पुलिस द्वारा मौके पर की गई पूछताछ में अभियुक्त मोईन ने अपनी सफाई में कहा, यह तमंचा मैंने अपनी सुरक्षा के लिए किसी राह चलते व्यक्ति से खरीदा था। मुझसे गलती हो गई, मुझे माफ कर दीजिए। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त मोईन का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया

Also Read: Prayagraj News: ऑनलाइन सट्टेबाजी के संगठित गिरोह का भंडाफोड़, STF ने 4 शातिरों को दबोचा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.