UP Free Scooty Scheme: 50 हजार छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, जानें कौन पात्र और कैसे होगा चयन?

UP Free Scooty Scheme: उत्तर प्रदेश की मेधावी छात्राओं के लिए योगी सरकार की रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना (Rani Laxmibai Scooty Yojana) को कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है। योजना के पहले चरण में करीब 50 हजार छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने का लक्ष्य रखा गया है। इसका लाभ शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाली मेधावी छात्राओं को मिलेगा।

किन छात्राओं को मिलेगी स्कूटी?

योजना के तहत राज्य विश्वविद्यालयों, निजी विश्वविद्यालयों और उनसे जुड़े सरकारी, सहायता प्राप्त व स्ववित्तपोषित डिग्री कॉलेजों से 2025-26 में स्नातक पास करने वाली टॉप 5 प्रतिशत छात्राओं का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। छात्रा का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना और परिवार की सालाना आय 12 लाख रुपये से कम होना जरूरी है। साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस की शर्त भी बताई गई है।

हालांकि दिव्यांग, निराश्रित और शहीद परिवार की बेटियों के लिए विशेष छूट रहेगी। इन छात्राओं के लिए सामान्य मेरिट और आय सीमा की बाध्यता नहीं रखी गई है।

स्कूटी के साथ ये सुविधाएं भी मिलेंगी

इस योजना (UP Free Scooty Scheme) के तहत सरकार सिर्फ स्कूटी ही नहीं देगी। इसके साथ रजिस्ट्रेशन शुल्क, व्यापक वाहन बीमा, हेलमेट और जरूरी एसेसरीज भी उपलब्ध कराई जाएंगी। स्कूटी के साथ शुरुआती पेट्रोल भी दिया जाएगा। योजना के लिए इस वित्तीय वर्ष में करीब 400 करोड़ रुपये का प्रावधान है।

कैसे होगा चयन और कब मिलेगी?

छात्राओं की पात्रता (Eligibilty criteria for UP Free Scooty Scheme) सूची विश्वविद्यालय तैयार करेंगे। सूची को सत्यापित करने के बाद उसे विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद जिलावार सत्यापन और चयन की प्रक्रिया पूरी होगी। चयनित छात्राओं को संबंधित जिले में आयोजित कार्यक्रमों के जरिए स्कूटी देने की तैयारी है।

फिलहाल स्कूटी वितरण की निश्चित तारीख घोषित नहीं हुई है। सरकार पहले स्कूटी की खरीद के लिए प्रक्रिया पूरी करेगी और कंपनी का चयन होने के बाद वितरण की तारीख घोषित की जाएगी। कुछ रिपोर्टों में अगले महीने से वितरण शुरू होने की संभावना जताई गई है, लेकिन इसे अभी आधिकारिक तारीख नहीं माना जा सकता।

Also Read: ट्रस्ट ने आचार्य इंद्रदेव मिश्र को सौंपा राम मंदिर धार्मिक व्यवस्था प्रमुख का दायित्व

Get real time updates directly on you device, subscribe now.