जिम्बाब्वे की करिबा झील में ओवरलोड नाव पलटी, 15 की मौत, 27 लोग अब भी लापता

Zimbabwe Boat Accident: जिम्बाब्वे की करिबा झील (Kariba Lake) में यात्रियों से भरी एक नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है, जबकि 27 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव अभियान के दौरान 77 लोगों को सुरक्षित निकालकर झील में मौजूद एक द्वीप पर पहुंचाया गया।

जिम्बाब्वे (Zimbabwe) की सिविल प्रोटेक्शन यूनिट के मुताबिक, नाव की क्षमता 90 यात्रियों की थी, लेकिन टिकट बिक्री के रिकॉर्ड के अनुसार उसमें 114 वयस्क यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। यानी नाव अपनी तय क्षमता से काफी ज्यादा लोगों को लेकर रवाना हुई थी। अधिकारियों ने कहा कि उम्र सीमा से कम बच्चों का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है, इसलिए नाव पर सवार लोगों की वास्तविक संख्या इससे अधिक भी हो सकती है।

बीच पुरानी नाव को लेकर जताई गई थी चिंता

स्थानीय सांसद मुत्सा मुरोम्बेडजी ने हादसे से पहले का एक वीडियो साझा किया है। इसमें लोग किनारे पर खड़े होकर नाव को रवाना होते देख रहे हैं। बताया गया कि ग्रामीण इलाकों के लोग झील के रास्ते करिबा शहर आने-जाने के लिए नाव का इस्तेमाल करते हैं।

वीडियो में कुछ लोग झील (Kariba Lake) में तेज लहरों के बीच नाव की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते भी नजर आए। हादसे के बाद Zimbabwe पुलिस और आपदा प्रबंधन एजेंसियों ने बचाव अभियान शुरू किया। सरकारी प्रसारक जेडबीसी के वीडियो में स्पीडबोट पलटी हुई नाव के पास जाती दिखीं, जबकि ऊपर हेलीकॉप्टर भी निगरानी करता नजर आया।

 

करिबा झील जिम्बाब्वे और जाम्बिया की सीमा पर स्थित है। यह जाम्बेजी नदी पर बांध बनाए जाने के बाद बनी थी। 200 किलोमीटर से ज्यादा लंबी और कुछ जगहों पर करीब 40 किलोमीटर चौड़ी यह झील पानी की मात्रा के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित झीलों में शामिल है। फिलहाल लापता लोगों की तलाश जारी है।

Also Read: ईरान सुप्रीम लीडर खामेनेई ने सेना में फेरबदल करते हुए IRGC प्रमुख समेत 6 शीर्ष सैन्य कमांडरों की तैनाती की

Get real time updates directly on you device, subscribe now.