Siddharthnagar News: गुरुवार को महिला उत्पीड़न के मामलों की समीक्षा करेंगी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी
Siddharthnagar News: उतर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी 13 अगस्त को सिद्धार्थनगर में महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की समीक्षा करेंगी। समीक्षा बैठक पूर्वाह्न 10 बजे सर्किट हाउस, सिद्धार्थनगर में आयोजित होगी।
बैठक में जनपद के संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान महिला उत्पीड़न से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा के साथ ही पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने और मामलों के प्रभावी निस्तारण को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिला उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं को शीघ्र न्याय एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना है। जिला प्रशासन ने जनपद की महिलाओं से अपील की है कि यदि उन्हें किसी प्रकार की समस्या या शिकायत है तो वे 13 अगस्त को सुबह 10 बजे सर्किट हाउस पहुंचकर अपनी बात राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष के समक्ष रख सकती हैं। प्रशासन की ओर से उनकी समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का प्रयास किया जाएगा।
रिपोर्ट- जाकिर खान
Also Read: भारत के खिलाफ श्रीलंका की टेस्ट टीम घोषित, 3 साल बाद डिकवेला की वापसी

