Siddharthnagar News: डीएम के औचक निरीक्षण में सीएचसी मिठवल में दो कर्मचारी मिले अनुपस्थित

Siddharthnagar News: उतर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठवल, तिलौली का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं और कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका की जांच की। 32 कर्मचारियों के सापेक्ष विक्रम सिंह और मनीष पाण्डेय अनुपस्थित मिले। इस पर डीएम ने दोनों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी ने आकस्मिक कक्ष, एक्स-रे कक्ष, महिला वार्ड, औषधि वितरण कक्ष, प्रसव कक्ष और लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।

डीएम के औचक निरीक्षण में सीएचसी मिठवल में दो कर्मचारी मिले अनुपस्थित

व्यवस्था बेहतर करने के दिए निर्देश

डीएम ने एमओआईसी को निर्देश दिया कि सभी चिकित्सक समय से अस्पताल में उपस्थित होकर मरीजों का उपचार सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी मरीज को बाहर की दवा न लिखी जाए। साथ ही अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: Siddharthnagar News: गुरुवार को महिला उत्पीड़न के मामलों की समीक्षा करेंगी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.