Ballia News: चाची से था भतीजे का अफेयर, दूसरे युवक से बात करते देखा तो कर दी हत्या

Ballia News: बलिया के नगरा थाना क्षेत्र में क्लिनिक संचालिका कंचन भारती की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बुधवार रात पुलिस ने मामले में उनके भतीजे ओमकारेश्वर उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल की है। उसे जेल भेज दिया गया है।

खारी गांव निवासी कंचन भारती (35) करीब एक साल से गड़वार मोड़ पर क्लिनिक चला रही थीं। उनके पति सियाराम राम बसपा से जुड़े हैं। 11 अगस्त की शाम कंचन क्लिनिक पर थीं। देर रात तक घर नहीं पहुंचीं और फोन भी नहीं उठा तो पति उन्हें देखने पहुंचे। वहीं क्लिनिक के अंदर उनका खून से लथपथ शव मिला। सिर और शरीर पर चोट के निशान थे।

दूसरे युवक से बात करते देख भड़का

पुलिस के मुताबिक, ओमकारेश्वर के चाची से कथित अवैध संबंध थे। परिवार को इसकी जानकारी हो गई थी और करीब एक महीने पहले दोनों को समझाया गया था। 11 अगस्त को आरोपी चाची को क्लिनिक छोड़कर गया था। बाद में लौटने पर उसने उन्हें एक अन्य युवक से बात करते देखा। युवक वहां से चला गया। इसके बाद चाची और भतीजे में विवाद हुआ।

आरोप है कि गुस्से में ओमकारेश्वर ने लोहे की पाइप से कंचन के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट से उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद वह पाइप वहीं छोड़कर बाइक से भाग गया।

हादसे के बाद मठ में छिपा आरोपी

भागते समय उसकी बाइक पिकअप से टकरा गई और उसके सिर में चोट लगी। इसके बाद वह झाड़ी बाबा मठ में छिप गया। पुलिस ने सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से उसे पकड़ लिया। घटना के बाद डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए थे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.