Lucknow News: 12 साल की उम्र से पिता कर रहा था दुष्कर्म, मां ने कराया अबॉर्शन, FIR दर्ज

Lucknow News: लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने माता-पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मलेसेमऊ की एक कॉलोनी निवासी युवती की शिकायत पर पुलिस ने पिता और मां के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात कराने और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़िता का आरोप है कि वह करीब छह साल की थी, तभी उसकी मां ने पिता से तलाक लेकर दूसरी शादी कर ली थी। मां अपने साथ उसे और तीन अन्य बच्चों को ले गई। युवती के मुताबिक, सौतेले पिता ने करीब 12 साल की उम्र तक उसका यौन शोषण किया। उसने मां को इसकी जानकारी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

2022 में कराया निकाह, फिर तलाक

युवती के अनुसार, वर्ष 2022 में परिवार ने उसका निकाह करा दिया। आरोप है कि कुछ समय बाद सौतेले पिता के दबाव में उसका तलाक करा दिया गया। उसने 2023 में उनके खिलाफ थाने में शिकायत भी की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 2024 में उसने घर छोड़कर नौकरी शुरू कर दी।

बाद में युवती ने एक अन्य युवक से कोर्ट मैरिज की। गर्भवती होने पर वह पति के साथ महोबा चली गई। आरोप है कि मां ने उसके पति पर मतांतरण का दबाव बनाया और फिर उसे बहाने से घर बुलाकर उसकी इच्छा के खिलाफ चार महीने का गर्भपात करा दिया।

पति ने दायर किया तलाक का मुकदमा

पीड़िता के मुताबिक, गर्भपात की जानकारी मिलने पर पति ने कोर्ट में तलाक का मुकदमा दायर कर दिया। इसके बाद उसने मां और पिता के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। गोमतीनगर विस्तार इंस्पेक्टर गौरव बाजपेई ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.