‘7 डॉग्स’ में दिखा सलमान-संजय का जलवा, ट्रेलर रिलीज होते ही छाए दोनों स्टार्स
Bollywood News: सलमान खान और संजय दत्त की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आने वाली है। दोनों स्टार्स की इंटरनेशनल एक्शन फिल्म ‘7 डॉग्स’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर सलमान और संजय के किरदारों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
‘7 डॉग्स’ को आदिल अल अरबी और बिलाल फल्लाह ने डायरेक्ट किया है, जो ‘बैड बॉयज फॉर लाइफ’ और ‘बैड बॉयज: राइड ऑर डाई’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
फिल्म में भारत के साथ-साथ मिस्र, यूरोप, हॉलीवुड और पश्चिम एशिया के कलाकार भी नजर आएंगे।
ट्रेलर में सलमान खान और संजय दत्त की झलक देखने को मिली है। हालांकि, दोनों के किरदारों और कहानी में उनकी भूमिका को लेकर मेकर्स ने ज्यादा खुलासा नहीं किया है।
स्क्रीन प्रेजेंस को देखते हुए दोनों के अहम भूमिकाओं में होने की उम्मीद है।

क्राइम सिंडिकेट और ड्रग्स के इर्द-गिर्द कहानी
फिल्म की कहानी एक बड़े क्राइम सिंडिकेट और ‘पिंक लेडी’ नाम की खतरनाक ड्रग के इर्द-गिर्द घूमती है।
कहानी में इंटरपोल अधिकारी खालिद अल-अजाजी एक क्राइम ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य घाली अबू दाऊद को गिरफ्तार करता है।
बाद में सिंडिकेट के नए ड्रग को मिडिल ईस्ट में पहुंचाने की कोशिश के बीच खालिद को उसी घाली के साथ काम करना पड़ता है। इसके बाद कहानी में कई ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते हैं।
‘साजन’ के बाद फिर साथ आए सलमान-संजय
सलमान खान और संजय दत्त इससे पहले ‘साजन’, ‘चल मेरे भाई’ और ‘ये है जलवा’ जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं।
दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया है। पिछले साल दोनों एपी ढिल्लों के गाने ‘ओल्ड मनी’ में भी साथ दिखाई दिए थे।
‘7 डॉग्स’ एक्शन और क्राइम से भरपूर इंटरनेशनल फिल्म है, जिसे लेकर सलमान-संजय के फैंस में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

