टीम इंडिया में वापसी चाहते हैं मोहम्मद शमी, लेकिन चयनकर्ताओं से टकराव पड़ रहा भारी?
Sports News: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बावजूद उनकी वापसी नहीं हो पाई है।
ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या शमी के लिए टीम में वापसी की राह सिर्फ फिटनेस और प्रदर्शन की वजह से मुश्किल है या चयनकर्ताओं के साथ उनके मतभेद भी आड़े आ रहे हैं?
शमी को श्रीलंका दौरे के लिए टीम में जगह नहीं मिली। इसके बाद जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने पर भी चयनकर्ताओं ने उनकी जगह आकिब नबी को टीम में शामिल किया। इससे शमी की वापसी को लेकर सवाल और गहरे हो गए हैं।
मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर पहले ही कह चुके हैं कि शमी में टेस्ट क्रिकेट के लिए जरूरी फिटनेस अभी पूरी तरह नहीं है।
ऐसे में चयनकर्ताओं का भरोसा युवा विकल्पों पर बढ़ता नजर आ रहा है।

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन
फिटनेस की वजह से टीम से बाहर होने के बाद शमी ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।
2025-26 के घरेलू सीजन में रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी को मिलाकर उन्होंने 67 विकेट हासिल किए।
इसके बावजूद राष्ट्रीय टीम में वापसी नहीं हो सकी। यही वजह है कि शमी के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
क्या शमी का अंतरराष्ट्रीय करियर खत्म?
शमी ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2023 में खेला था। फरवरी 2025 में उन्होंने आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला, जबकि मार्च 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच रहा।
ऐसे में करीब 36 साल की उम्र में शमी के लिए वापसी आसान नहीं होगी। शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ फिटनेस और टीम मैनेजमेंट के साथ बेहतर तालमेल भी उनकी वापसी में अहम भूमिका निभा सकता है।
Also Read: ‘बीयर पीनी है, तो पियो, लेकिन…’, कप्तान बनते ही जो रूट ने हटाया नाइट कर्फ्यू

