IND vs SL: सरफराज खान को नहीं मिला मौका, इस खिलाड़ी को Playing XI में जगह मिलने की उम्मीद

Sports News: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में होने वाले पहले टेस्ट से पहले टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरफराज खान को पहले टेस्ट में मौका नहीं मिलेगा, जबकि ध्रुव जुरेल को प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है।

साई सुदर्शन के चोटिल होने के बाद सरफराज को श्रीलंका बुलाया गया था।

स्पिन के खिलाफ उनकी तकनीक को देखते हुए गॉल टेस्ट में उनके खेलने की उम्मीद थी, लेकिन टीम मैनेजमेंट ध्रुव जुरेल पर भरोसा जताता नजर आ रहा है।

गुरुवार को टीम इंडिया ने गॉल में जमकर अभ्यास किया। इस दौरान ध्रुव जुरेल ने लंबे समय तक बल्लेबाजी की और स्पिन गेंदबाजों का सामना किया।

वह केएल राहुल से बल्लेबाजी को लेकर सलाह लेते भी नजर आए। इससे संकेत मिल रहे हैं कि जुरेल को छठे या सातवें नंबर पर बतौर बल्लेबाज उतारा जा सकता है।

Sarfaraz Khan
ध्रुव जुरेल

टेस्ट में अब तक ऐसा रहा प्रदर्शन

25 वर्षीय जुरेल ने अब तक 10 टेस्ट में 34.14 की औसत से 478 रन बनाए हैं। हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में उन्हें अभी खुद को पूरी तरह साबित करना बाकी है। स्पिन के खिलाफ उनके प्रदर्शन को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं।

गॉल की स्पिन फ्रेंडली पिच को देखते हुए सरफराज के खेलने की संभावना मजबूत मानी जा रही थी, लेकिन फिलहाल उन्हें बेंच पर बैठना पड़ सकता है।

भारत की संभावित Playing XI

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़ और मोहम्मद सिराज।

Also Read: टीम इंडिया में वापसी चाहते हैं मोहम्मद शमी, लेकिन चयनकर्ताओं से टकराव पड़ रहा भारी?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.