दिल्ली कूच पर अड़े किसानों ने खनौरी बॉर्डर पर डाला डेरा, PM मोदी से की शांतिपूर्ण मार्च की अपील

Farmer Protest: भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के विरोध में दिल्ली की ओर पैदल मार्च कर रहे किसानों को हरियाणा पुलिस ने खनौरी बॉर्डर पर रोक दिया। इसके बाद किसानों ने वहीं सड़क किनारे डेरा डाल दिया और रात भी वहीं गुजारी।

किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा सरकार से अपील की है कि किसानों को सीमित संख्या में शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली तक पैदल मार्च करने की अनुमति दी जाए। उनका कहना है कि फिलहाल आंदोलनकारी बड़ी संख्या में नहीं हैं और वे टकराव नहीं, बल्कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं।

खनौरी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग, सड़क पर डटे किसान

किसानों के दिल्ली कूच को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने खनौरी चेकपॉइंट पर भारी बैरिकेडिंग की है। पुलिस की मौजूदगी के बीच किसानों ने बॉर्डर पर ही सड़क किनारे बिस्तर बिछा लिए और अपना प्रोटेस्ट (Farmer Protest) जारी रखा।

दल्लेवाल ने कहा कि उनका हरियाणा सरकार से कोई विवाद नहीं है। उन्होंने सरकार और प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि किसानों को शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ने दिया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि उनका संगठन हजारों किसानों को जुटाने की क्षमता रखता है, लेकिन फिलहाल सीमित संख्या में किसान ही दिल्ली जाने की कोशिश कर रहे हैं।

MSP की कानूनी गारंटी समेत कई मांगें

Farmer Protest के तहत किसान भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध के साथ अपनी पुरानी मांगों को भी उठा रहे हैं। इनमें सबसे प्रमुख MSP (Minimum Support Price) की कानूनी गारंटी है।

किसानों की अन्य प्रमुख मांगों में:

  • किसानों की कर्जमाफी
  • MSP की कानूनी गारंटी
  • स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करना
  • भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में किसानों के हितों की सुरक्षा

किसान नेताओं का कहना है कि व्यापार समझौते का असर कृषि क्षेत्र और किसानों की आय पर पड़ सकता है, इसलिए सरकार को उनकी चिंताओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

दल्लेवाल ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से भी मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अदालतें स्थिति का संज्ञान लेकर आगे का रास्ता तय कर सकती हैं।

Also Read: पीने लायक नहीं स्टेशनों का पानी, मिला E-Coli बैक्टीरिया, CAG रिपोर्ट से Railway में हड़कंप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.