जिस रिकॉर्ड पर ऑस्ट्रेलिया को था नाज, 23 साल बाद स्पेन ने किया ध्वस्त

Sports News: क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का 23 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड आखिरकार टूट गया है।

बांग्लादेश के बाद अब स्पेन ने भी ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का नया रिकॉर्ड बना दिया है।

स्पेन ने 15 अगस्त 2026 को ICC Men’s T20 World Cup Sub Regional Europe Qualifier C के मुकाबले में आइल ऑफ मैन को हराकर लगातार 21वीं इंटरनेशनल जीत दर्ज की।

उसकी यह पूरी जीत T20 इंटरनेशनल मुकाबलों में आई है। इसी के साथ स्पेन ने ऑस्ट्रेलिया के 20 लगातार मैच जीतने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

स्पेन का यह विजयी सिलसिला 2023 से जारी है। टीम ने इस दौरान लगातार 21 T20I मुकाबले अपने नाम किए हैं।

2003 में ऑस्ट्रेलिया ने बनाया था रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया ने 2003 में लगातार 20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतकर यह रिकॉर्ड बनाया था। स्टीव वॉ की कप्तानी वाली टीम ने उस दौरान 17 वनडे और 3 टेस्ट लगातार जीते थे। करीब 23 साल तक यह रिकॉर्ड कायम रहा।

भारत ने लगातार 12 मैच जीते थे

लगातार इंटरनेशनल मैच जीतने के मामले में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2017 में आया था, जब टीम ने लगातार 12 मुकाबले जीते थे।

पाकिस्तान ने दो बार लगातार 14 मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के नाम लगातार 13-13 जीत दर्ज हैं।

स्पेन की लगातार 21 जीत ने अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है।

Also Read: WTC Points Table: बांग्लादेश की जीत से मची हलचल, ऑस्ट्रेलिया की बढ़त घटी, भारत पर भी बढ़ा दबाव

Get real time updates directly on you device, subscribe now.