भारतीय चुनावी सिस्टम के कायल हुए डोनाल्ड ट्रंप! कहा- ‘अमेरिका को भारत से सीखना चाहिए’
India US Relations: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर भारत की चुनाव व्यवस्था का उदाहरण देकर अमेरिकी चुनाव प्रणाली पर सवाल उठाए हैं। इस बार ट्रंप ने खास तौर पर भारत के फोटो पहचान पत्र (Photo ID) आधारित मतदान सिस्टम की तारीफ की।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर बताया कि उन्होंने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ हालिया बातचीत में अमेरिकी चुनाव प्रक्रिया पर चर्चा की। ट्रंप के मुताबिक, भारतीय CEC ने सवाल किया कि अमेरिका में वैध फोटो पहचान पत्र के बिना मतदान कैसे हो सकता है।
64.6 करोड़ मतदाताओं का दिया उदाहरण
Donald Trump ने भारत के पिछले आम चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि करीब 64.6 करोड़ लोगों ने मतदान किया और मतदाताओं के लिए वैध फोटो आईडी जरूरी थी। उन्होंने इसी उदाहरण के आधार पर अमेरिकी कांग्रेस से SAVE America Act को जल्द पास करने की अपील की।
ट्रंप (Donald Trump) का तर्क है कि अमेरिका के चुनावों में केवल अमेरिकी नागरिकों को ही वोट देने का अधिकार होना चाहिए और मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने के लिए कड़े नियम जरूरी हैं।
क्या है SAVE America Act?
SAVE America Act का उद्देश्य अमेरिकी संघीय चुनावों में मतदाता पंजीकरण के दौरान नागरिकता और पहचान का प्रमाण अनिवार्य करना है। प्रस्ताव में वैध आईडी और अमेरिकी नागरिकता का प्रमाण देने की व्यवस्था को मजबूत करने की बात कही गई है।
इसके अलावा गैर-अमेरिकी नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाने की प्रक्रिया को मजबूत करने और मेल-इन वोटिंग पर भी कुछ सीमाएं लगाने का प्रस्ताव है। इसके समर्थक इसे चुनाव सुरक्षा के लिए जरूरी बताते हैं, जबकि आलोचकों का कहना है कि इससे वैध मतदाताओं को भी परेशानी हो सकती है।
Also Read: इजरायली मंत्री का शर्मनाक बयान, बोले- गाजा में हर रात 30-40 लोगों को मारना चाहिए

