NEET UG 2026: MBBS-BDS एडमिशन की मेरिट लिस्ट जारी, अक्षज शर्मा बने टॉपर

NEET UG 2026: हिमाचल प्रदेश में MBBS और BDS में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अहम अपडेट है। अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (AMRU) ने NEET UG 2026 के ऑनलाइन काउंसलिंग राउंड-1 के लिए राज्य स्तरीय प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। 85% स्टेट कोटा सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले उम्मीदवार AMRU की वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।

लिस्ट में उम्मीदवार का नाम, आवेदन नंबर, NEET स्कोर, ऑल इंडिया रैंक (AIR) और राज्य मेरिट रैंक दी गई है। इस बार कुल 2747 उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट में शामिल किया गया है।

अक्षज शर्मा ने किया टॉप

मेरिट लिस्ट में अक्षज शर्मा 663 अंक और 756 AIR के साथ पहले स्थान पर हैं। वैष्णवी शर्मा ने 653 अंक और 1239 AIR के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। रिया दीवान 649 अंक और 1538 AIR के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

लिस्ट के अनुसार 631 अंक तक हासिल करने वाले 8 उम्मीदवार हैं। वहीं, 177 NEET स्कोर वाला उम्मीदवार भी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट में शामिल है। हालांकि, केवल मेरिट लिस्ट में नाम होना सीट मिलने की गारंटी नहीं है।

ये दस्तावेज जरूरी

काउंसलिंग के समय NEET UG 2026 एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड, 10वीं-12वीं की मार्कशीट व प्रमाणपत्र, वैध पहचान पत्र, फोटो और लागू होने पर जाति/श्रेणी प्रमाणपत्र रखना होगा।

NTA के अनुसार UR/EWS के लिए पात्रता कटऑफ 213-715, जबकि OBC/SC/ST के लिए 177-212 है। UR/EWS-PwD के लिए 194-212 और OBC/SC-PwD के लिए 177-193 स्कोर निर्धारित है। ST-PwD के लिए कटऑफ 177-191 है।

इस साल काउंसलिंग में सिंगल फिजिकल रिपोर्टिंग, ऑनलाइन फ्लोट/अपग्रेडेशन और डिजिटल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जैसी सुविधाएं दी गई हैं। PwD मूल्यांकन केंद्र 16 से बढ़ाकर 61 किए गए हैं और NRI रजिस्ट्रेशन भी ऑनलाइन किया गया है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.