‘चवन्नी, अठन्नी या रुपईया…’ राजभर ने अखिलेश से पूछा- अपना भी रेट बता दीजिए, सपा-कांग्रेस पर कसा तंज

UP Politics: उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों सपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक खींचतान को लेकर बयानबाजी तेज है। इसी बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष और मंत्री ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर तीखा तंज कसा है।

राजभर ने कांग्रेस और सपा के बीच चल रही राजनीतिक चर्चाओं को लेकर अखिलेश यादव से पूछा कि आखिर कांग्रेस का भाव क्या चल रहा है- चवन्नी, अठन्नी या रुपईया? साथ ही उन्होंने अखिलेश से अपना भी ‘रेट’ बताने को कह दिया।

 

‘अखिलेश जी, अपना घर तो संभल नहीं रहा…’

Om Prakash Rajbhar ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मित्र अखिलेश जी कैसे हैं? ठीक तो नहीं होंगे क्योंकि कांग्रेस वाले आपको ठीक होने नहीं देंगे।”

उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि उन्हें हैरानी है कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपना घर नहीं संभाल पा रहे और उनकी चिंता में लगे हुए हैं। राजभर ने उन्हें सलाह दी कि वह इमरान मसूद की चिंता करें।

राजभर ने कहा कि इमरान मसूद (Imran Masood) पहले भी सपा को घेरते रहे हैं और अब भी ऐसा कर रहे हैं। उनके मुताबिक, मसूद समय-समय पर अखिलेश यादव को भी ‘डोज’ देते रहते हैं।

‘200 सीट चाहिए तो कैसे देंगे, इसकी चिंता कीजिए’

राजभर ने कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम के बयान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से 200 सीटों की मांग की बात कही जा रही है। ऐसे में सपा को यह सोचना चाहिए कि कांग्रेस को 200 सीटें कैसे दी जाएंगी।

इसी राजनीतिक खींचतान के बीच Om Prakash Rajbhar ने Akhilesh Yadav पर तंज कसते हुए सवाल किया, “चवन्नी, अठन्नी या रुपईया… अखिलेश जी अपना भी रेट बता दीजिए।”

Also Read: अखिलेश यादव का NDA के सीट शेयरिंग पर तंज, PDA के दबाव में सहयोगियों को 162 सीटें देने का किया दावा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.