UP STF की बड़ी कार्रवाई, एक लाख का इनामी ट्रक लुटेरा दिलबहार खान प्रयागराज से गिरफ्तार

Prayagraj News: स्पेशल टास्क फोर्स (STF) उत्तर प्रदेश ने ट्रक लूट और डकैती के कई मामलों में वांछित तथा एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा वाले अभियुक्त दिलबहार खान (Dilbahar Khan) को गुरुवार शाम गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी थाना सोरॉव क्षेत्र में प्रतापगढ़ रोड पर बस स्टैंड सोरॉव बाईपास के पास हुई।

STF मुख्यालय लखनऊ के अनुसार, दिलबहार खान थाना सोरॉव, जनपद Prayagraj में पंजीकृत मुकदमा संख्या 09/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस में वांछित था। पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा इस मामले में एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। अभियुक्त मूल रूप से कुल्हीपुर थाना देलहूपुर, प्रतापगढ़ का रहने वाला है। गिरफ्तारी के समय उसका हालपता कुलसुम रेजीडेंसी, पलसाणा, पंडेसरा, सूरत (गुजरात) था।

कैसे हुई गिरफ्तारी?

STF को पिछले कई दिनों से फरार और इनामी अपराधियों की सूचनाएं मिल रही थीं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विशाल विक्रम सिंह के पर्यवेक्षण में सूचना संकलन के दौरान मुखबिर से जानकारी मिली कि Dilbahar Khan अपने साथियों के साथ मिलकर प्रयागराज (Prayagraj) में कोई बड़ी घटना करने की फिराक में है।

इसी आधार पर निरीक्षक शिवनेत्र सिंह, उपनिरीक्षक मनोज सिंह, मुख्य रमेश उपाध्याय, अजय प्रताप सिंह, पीसी दलबीर यादव और चालक शिवबीर की टीम ने आवश्यक बल का प्रयोग कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी का समय शाम करीब 6:30 बजे बताया गया।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

पूछताछ में Dilbahar Khan ने बताया कि उसका एक संगठित गिरोह है। वर्ष 2011 से अब तक उसने अपने साथियों के साथ मिलकर Prayagraj, प्रतापगढ़ और अम्बेडकरनगर के विभिन्न थानों में करीब तीन दर्जन मुकदमे दर्ज करवाए हैं। इनमें ट्रक लूट, डकैती और हत्या जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह गुजरात में छिपकर रह रहा था और अब बड़े काम के इरादे से प्रयागराज लौटा था।

गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा कारित कुछ प्रमुख अपराधों में थाना मऊआइमा में बैंक मैनेजर नवीन कुमार की हत्या कर डकैती (मु0अ0सं0 327/19), सत्य कुमार तिवारी के ट्रक के ड्राइवर और खलासी को हथियार के बल पर बंधक बनाकर ट्रक लूट-डकैती (मु0अ0सं0 313/22 धारा 342, 395 आईपीसी), सत्तार अली पर गोलीबारी (मु0अ0सं0 493/13), प्रतापगढ़ के थाना माधाता में ट्रक मालिक को बंधक बनाकर डकैती (मु0अ0सं0 71/16) तथा अम्बेडकरनगर के थाना बसखारी में ट्रक लूट (मु0अ0सं0 286/20) शामिल हैं।

STF ने Dilbahar Khan को थाना सोरॉव, कमिश्नरेट प्रयागराज Prayagraj पर संबंधित मुकदमे में दाखिल कर दिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई थाना स्थानीय द्वारा की जा रही है।

Also Read: मुजफ्फरनगर में नाबालिग से दरिंदगी, वीडियो बनाकर धमकाया, आरोपी हिरासत में

Get real time updates directly on you device, subscribe now.