16 साल की पोती के पेट में दर्द हुआ, जांच हुआ तो निकली प्रेग्नेंट, 70 साल के दादा ने किया रेप!
Hathras Rape Case: उत्तर प्रदेश के हाथरस से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सिकंदराराऊ क्षेत्र में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग पर अपनी 16 साल की पोती के साथ यौन शोषण करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला उस समय सामने आया जब किशोरी ने पेट में दर्द की शिकायत की। परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां जांच के दौरान उसके करीब ढाई महीने की गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद किशोरी ने पुलिस को पूरी घटना बताई।
पिता के बाहर जाते ही करता था शोषण
पुलिस के मुताबिक, किशोरी की मां की पहले ही मौत हो चुकी है और वह अपने पिता तथा दादा के साथ रहती थी। किशोरी ने बताया कि करीब तीन-चार महीने पहले वह रिश्तेदार के घर से वापस सिकंदराराऊ आई थी।
आरोप है कि 20 जून को दादा ने उसके साथ पहली बार दुष्कर्म (Rape) किया। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद भी उसका दादा उसके साथ लगातार रेप करता रहा। किशोरी के मुताबिक, जब उसका पिता काम के सिलसिले में घर से बाहर चला जाता था और वह घर में अकेली होती थी, तब आरोपी उसके साथ यौन शोषण करता था।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मामला सामने आने के बाद किशोरी ने पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी दादा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
किशोरी के बयान और मेडिकल जांच समेत मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना (Hathras Rape Case) से जुड़े अन्य पहलुओं और आरोपों की पूरी सच्चाई क्या है।
Also Read: मुजफ्फरनगर में नाबालिग से दरिंदगी, वीडियो बनाकर धमकाया, आरोपी हिरासत में

