‘वाराणसी’ को ग्लोबल बनाने की राजामौली की बड़ी तैयारी, 50 भाषाओं में होगी डबिंग, 1500 एक्टर्स देंगे वॉयस सैंपल
Entertainment News: एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर इस फिल्म को मेकर्स ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाने की तैयारी में जुटे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को करीब 50 भाषाओं में डब कर 120 देशों में रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है।
फिल्म की डबिंग को लेकर राजामौली का फोकस सिर्फ भाषा बदलने पर नहीं, बल्कि हर भाषा में किरदारों की भावनाओं और व्यक्तित्व को बरकरार रखने पर है।
इसी वजह से अलग-अलग भाषाओं के लिए AI या सिंथेटिक आवाजों की जगह वास्तविक कलाकारों की आवाज इस्तेमाल करने की तैयारी है।
1500 से ज्यादा एक्टर्स के वॉयस सैंपल
रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के अलग-अलग भाषाई वर्जन के लिए 1500 से ज्यादा कलाकारों के वॉयस सैंपल लिए जाएंगे। इसके बाद किरदारों के अनुरूप आवाजों का चयन किया जाएगा।

राजामौली का मानना है कि डबिंग सिर्फ संवादों का अनुवाद नहीं, बल्कि किरदार के इमोशन और परफॉर्मेंस को दूसरी भाषा में भी प्रभावी ढंग से पहुंचाने का जरिया है।
120 देशों में रिलीज की तैयारी
‘वाराणसी’ को बड़े ग्लोबल प्रोजेक्ट के तौर पर तैयार किया जा रहा है। रिपोर्ट्स में फिल्म के बजट को करीब 1200-1300 करोड़ रुपये बताया गया है। फिल्म का ज्यादातर काम पूरा होने की बात भी सामने आई है।
राजामौली इससे पहले फिल्म से जुड़े AI के इस्तेमाल को लेकर सामने आई कुछ चर्चाओं पर सफाई दे चुके हैं।
अब फिल्म की डबिंग और इंटरनेशनल रिलीज को लेकर मेकर्स की यह रणनीति इसे वैश्विक स्तर पर बड़ी ऑडियंस तक पहुंचाने की कोशिश मानी जा रही है।
Also Read: ‘द कपिल शर्मा शो’ फेम राजीव ठाकुर पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के निधन से सदमे में परिवार

